फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Raghav Solanki of Agra defeated Prabal of Ghaziabad

Budaun News: आगरा के राघव सोलंकी ने गाजियाबाद के प्रबल को दी शिकस्त

Sat, 01 Jun 2024 05:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 01 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Raghav Solanki of Agra defeated Prabal of Ghaziabad
प्रथम यूपी स्टेड अंडर-13 वर्ग का बैडमिंटन टूर्नामेंट में आगरा और गाजियाबाद के ​खिलाड़ी मैच खेलत
बदायूं। प्रथम यूपी स्टेट अंडर-13 वर्ग के बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहला मुकाबला आगरा और गाजियाबाद के खिलाड़ियों के बीच हुआ। इसमें आगरा के राघव सोलंकी ने गाजियाबाद के प्रबल प्रताप सिंह को 30-06 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

शहर के बीआरबी माॅडल स्कूल में दो जून तक चलने वाले टूर्नामेंट के पहले दिन आगरा, सुल्तानपुर, कानपुर, कौशांबी, बांदा, अलीगढ़, मुरादाबाद, गाजियाबाद, कानपुर, मथुरा, बरेली, लखनऊ आदि जिलों की टीमों के बीच मुकाबले हुए। कानपुर के कंदर्प खत्री और लखनऊ के इशांत कुमार सिंह के बीच हुए मुकाबले में कंदर्प ने 30-20 से बाजी मारी।
विज्ञापन

वहीं, कौशांबी के उत्कर्ष यादव ने गाजियाबाद के प्रीतंजय अग्रवाल को 30-23 से हराया। बांदा के वैभव द्विवेदी ने वाराणसी के आजाद सिंह यादव को 30-29, मुरादाबाद के निर्वाण यादव ने आगरा के निशांत वर्मा को 30-21, कानपुर के शार्दूल खत्री ने गाजियाबाद के आयांश को 30-6 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा के अभिराज गोस्वामी ने गोरखपुर के अर्णव सोलंकी को 30-15, लखनऊ के क्षितिज राज ने बरेली के स्वरित कनौजिया को 30-20 के अंतर से मात दी। स्कूल प्रबंधक सुभाष बत्रा ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

--------------
गर्मी से बेहाल रहे खिलाड़ी
शुक्रवार को भीषण गर्मी के चलते खिलाड़ी बेहाल रहे। हालत यह थी कि जिस हॉल में मुकाबले खेले जा रहे थे वहां रुकना तक मुश्किल था। खिलाड़ी बार-बार पसीना पोंछते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed