{"_id":"69baf7995aab42e2dc0dff37","slug":"queues-at-gas-agencies-have-shortened-home-delivery-has-begun-badaun-news-c-123-1-bdn1037-159642-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गैस एजेंसियों पर लाइनें घटीं, शुरू हुई होम डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गैस एजेंसियों पर लाइनें घटीं, शुरू हुई होम डिलीवरी
विज्ञापन
गैस एजेंसी पर पर्ची निकलवाने को खड़े उपभोक्ता। संवाद
बदायूं। ईरान-इस्राइल में जारी युद्ध के बीच हुई गैस की किल्लत में अब कमी आई है। गैस एजेंसियों पर लाइनें छोटी होने के बाद कुछ एजेंसी संचालकों ने होम डिलीवरी भी शुरू कर दी है। अब उपभोक्ताओं को सिलिंडर बुकिंग होने के बाद उनके घर पर भेजे जाने लगे हैं।
जनपद में गैस की किल्लत होने पर कंपनियों की ओर से होम डिलीवरी बंद कर दी गई थी। इसके बाद लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं थीं। वह सिलिंडर को साथ लेकर घूम रहे थे। इसके लिए दो लोगों को साथ में एजेंसी पर जाना पड़ रहा था।
मंगलवार दोपहर बाद से कुछ एजेंसी संचालकों ने उपभोक्ताओं के लिए होम डिलीवरी शुरू कर दी, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। अब उपभोक्ता सिलिंडर के लिए पर्ची निकलवाने के लिए गैस एजेंसी पहुंच रहे और पर्ची निकलने के बाद सिलिंडर उनके घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
केवाईसी कराने में हो रही दिक्कत
गैस एजेंसी पर केवाईसी कराने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। सर्वर का काम न करना और एजेंसी पर कर्मचारियों के न होने से उनकी केवाईसी नहीं हो पा रही है। इससे वह ज्यादा परेशान हो रहे हैं। कर्मचारी न होने के कारण एजेंसी पर उपभोक्ताओं को इधर से उधर घुमाया जाता है।
जनपद में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता
बदायूं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडरों की सुचारू रूप से आपूर्ति कराए जाने के लिए कई गैस एजेंसियों पर पूर्ति निरीक्षकों की ओर से जांच की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। सोमवार को साप्तहिक बन्दी के बाद भी गैस कम्पनी के सहयोग से एजेन्सियों को खुलवाकर कुल 4864 उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की गई। जनपद की गैस एजेन्सियों पर घरेलू गैस सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू गैस उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन पर डिजिटल रूप से गैस बुक कर सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक गैस कनेक्शन की केवाईसी नहीं कराई है, वह अपनी केवाईसी जरूर करा लें। संवाद