फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Questions asked till the birthplace of Shri Krishna and the tomb of Akbar in constable bharti exam

सिपाही भर्ती परीक्षा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और मकबरा तक के पूछे सवाल, ऐसे परखी अभ्यर्थी की बौद्धिक क्षमता

Sun, 18 Feb 2024 12:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 18 Feb 2024 12:38 PM IST
सार

सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन बदायूं जिले में 17 केंद्रों पर दो पालियों में 16,868 अभ्यर्थी शामिल हुए। 463 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पहले दिन अभ्यर्थियों से श्रीकृष्ण जन्मभूमि और अकबर के मकबरे से जुड़ा सवाल भी पूछा गया। 

विज्ञापन
Questions asked till the birthplace of Shri Krishna and the tomb of Akbar in  constable bharti exam
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा में पहले पहले अभ्यर्थियों को 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया गया। 24 पेज के प्रश्नपत्र में अभ्यर्थियों के सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को हर स्तर पर परखा गया है। दोनों पालियों के प्रश्न पत्र भिन्न रहे। अभ्यर्थियों से श्रीकृष्ण जन्मभूमि और अकबर के मकबरा से जुड़े सवाल भी पूछे गए।  

विज्ञापन


चुनावी हिंसा, दंगा नियंत्रण, धार्मिक स्थलों में महिलाओं के प्रवेश, साइबर अपराध को लेकर भी अभ्यर्थियों की तार्किक क्षमता को परखा गया। पहली पाली में प्रश्न नंबर 21 पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के संस्थापक का नाम पूछा गया। 22 पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और 23 पर अकबर के मकबरा का स्थान पूछा गया।
विज्ञापन


संविधान सभा के अध्यक्ष का नाम, विमुद्रीकरण के सवालों के जरिये भी बौद्धिक क्षमता को परखा गया। दूसरी पाली में  प्रश्न नंबर 146 पर यूपी पुलिस की टैग लाइन पूछी गई तो 135 पर भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान का नाम संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


UP Police Constable Bharti: करेंट अफेयर्स... फटाफट, रीजनिंग ने बिगाड़ा समय का गणित; ऐसे आए सवाल

गणित, विज्ञान, राजनीति के प्रश्नों से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के बहुविकल्पीय सवालों को प्रश्नपत्र में शामिल किया गया। हिंदी, व्याकरण, अंग्रेजी की समझ को भी परखा गया। बात करने पर ज्यादातर अभ्यर्थियों ने गणित के कठिन और उलझाऊ प्रश्न होने की बात कही।

पहले दिन दोनों पालियों में 16,868 अभ्यर्थी बैठे
बदायूं जिले में पहले दिन 17 केंद्रों पर दो पालियों में 16,868 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 463 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली में 223 और दूसरी में 240 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। पहली पाली में 8441 और दूसरी     में 8424 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

शनिवार सुबह आठ बजे से पुलिस-प्रशासन के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने लगे। सुबह 10 से 12 बजे की पहली पाली में अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर नौ बजे से ही पहुंचना शुरू हो गया। सबसे ज्यादा 10 परीक्षा केंद्र शहर में बनाए गए हैं। उझानी में तीन, सहसवान में दो, दातागंज और आसफपुर में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। रविवार को दूसरे दिन भी दोनों पालियों में परीक्षा है। 

बायोमीट्रिक लगी हाजिरी 
अभ्यर्थियों को बायोमीट्रिक हाजिरी और मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुबह नौ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर लाइन लग गई। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थी अपने मोबाइल और अन्य सामान आसपास की दुकानों पर रख आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed