{"_id":"5ea9b4298ebc3e90644a4110","slug":"quarantine-badaun-news-bly4042588159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद से लौटे बाकी तीनों मजदूर, क्वांरटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद से लौटे बाकी तीनों मजदूर, क्वांरटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। हैदराबाद से पैदल चले बाकी तीनों मजदूर बुधवार सुबह गांव पहुंच गए। उन्हें क्वांरटीन कर दिया गया है। स्क्रीनिंग के उनके सैंपल लिए गए हैं। मंगलवार को पांचों मजदूरों को पहले होम क्वारंटीन किया गया था, लेकिन रात में उन्हें गांव के बाहर बनी स्कूल की बिल्डिंग में ले जाया गया।
कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम सकरी कासिमपुर निवासी आठ मजदूर 20 अप्रैल को हैदराबाद से पैदल चले थे। उन्होंने पुलिस के डर से दो-दो साथियों की टोली बना ली थी। इससे सभी मजदूर एक-दूसरे से बिछड़ गए थे। इनमें प्रदीप श्रीवास्तव मंगलवार शाम कादरचौक पहुंच गए। जबकि मंगलवार देर शाम बुधपाल, शाहिद, जाहिद और राशिद पहुंचे। सभी को पहले उनके घरों में रखा गया था, लेकिन रात में पुलिस ने उन्हें गांव के बाहर बनी बिल्डिंग में क्वारंटीन करा दिया। इधर, बुधवार सुबह उनके साथी राजेश, मुकेश, रियाज भी गांव पहुंच गए। उन्हें भी उसी बिल्डिंग में क्वांरटीन किया गया है। बुधवार शाम उनके सैंपल लिए गए।