फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   quarantine

अब घरों में क्वारंटीन होंगे सहसवान के संदिग्ध

Thu, 09 Apr 2020 10:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
quarantine
बदायूं/सहसवान। कस्बे में एक कोरोना पॉजिटिव युवक सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन उसके संपर्क में आने वालों की तलाश में जुट गया है। अब तक 45 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। जबकि 15 लोगों के परिवार वालों को उनके घरों में क्वारंटीन किया गया है। इनके अलावा कोई संदिग्ध पाया जाता है तो उसके घर में ही क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते सोमवार को सहसवान कस्बे में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि हुई थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने संदिग्धों की तलाशी शुरू करा दी थी। उसी समय दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे लोगों को तलाश किया जा रहा था। सहसवान कस्बे में तहसील गेट की मस्जिद से मुंबई के छह युवक मिले थे। उन्हें क्वारंटीन करा दिया गया था। उनमें से एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। जिसे बरेली भेज दिया गया। बाकी लोगों को कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया। उनके बाद तेलंगाना की पांच महिलाएं और आंध्र प्रदेश के पांच पुरूष जिला अस्पताल लाए गए। उन्हें पेइंग वार्ड में रखा गया है। उससे पहले मदरसे में मिले बुलंदशहर के 15 लोग पन्नालाल इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए 13 लोग बुधवार को क्वारंटीन किए गए। जबकि उनके परिवार वाले अपने घरों में क्वारंटीन किए गए हैं। गुरुवार को दो और लोगों को पन्नालाल इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। इनमें एक सैफुल्लागंज मोहल्ले का और दूसरा नसरुल्लागंज मोहल्ले का रहने वाला है। उनके घरों को सैनिटाइज करा दिया गया है। जबकि परिवार वालों को घर में ही क्वारंटीन किया गया है। बताते हैं कि अब तक कोरोना पॉजिटिव युवक समेत अब तक 46 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। एक बरेली में है। जबकि 45 लोगों को जिला अस्पताल, पन्नालाल इंटर कॉलेज में रखा गया है। अब जो भी संदिग्ध सामने आएंगे, उन्हें उनके घरों में ही क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए करीब 45 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। टीम लगातार काम कर रही हैं। अगर नए और लोग सामने आएंगे तो उन्हें घर में भी क्वारंटीन किया जा सकता है। उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी।
- लालबहादुर सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed