फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Quack took the life of a young man, police made a compromise

Budaun News: झोलाछाप ने ली युवक की जान, पुलिस ने करा दिया समझौता

Sun, 10 Mar 2024 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Quack took the life of a young man, police made a compromise
बिल्सी। तीन दिन पहले तबीयत खराब हाेने पर महेंद्र कस्बा के मोहल्ला तीन में एक झोलाछाप के यहां दवा लेने आया था। दवा देने के साथ ही उसने इंजेक्शन लगा दिया। देखते ही देखते युवक की मौत हो गई थी। आरोप है कि पुलिस ने डॉक्टर से आपसी सांठ-गांठ कर दोनों पक्षों में फैसला करा दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को जिले में झोलाछाप ही नहीं मिल रहे हैं। यहां आए दिन जिले में झोलाछापों के इलाज से लोगों की जान जा रही है। ऐसा ही एक मामला छह मार्च को सामने आया। थाना क्षेत्र के गांव नगला जाटान निवासी महेंद्र उर्फ कल्लू (35) पुत्र राजपाल की पांच मार्च को तबीयत खराब हुई थी। छह मार्च को उसने बिल्सी कस्बे में एक झोलाछाप के यहां दवा ली। आरोप था कि इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा कराए गए फैसले की क्षेत्र में व्यापक चर्चा है। मृतक के छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

---
इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। न ही किसी ने शिकायत की है। अगर शिकायत मिलती है तो झोलाछाप की जांच करा कार्रवाई की जाएगी। डॉ. अब्दुल सलाम, सीएमओ

--
झोलाछाप के इलाज से किसकी कब मौत हुई किसने फैसला कराया यह कोई जानकारी नहीं है। उनके पास ऐसा कोई शिकायती पत्र ही नहीं आया। अगर ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। -कमलेश मिश्रा, इंस्पेक्टर बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed