Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Qawwali competition at the shrine of Bhud Wale Baba

Budaun News: भूड़ वाले बाबा की दरगाह पर कव्वाली का मुकाबला

Fri, 16 May 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Qawwali competition at the shrine of Bhud Wale Baba
उझानी में कव्वाली सुनाते आसिफ सुल्तानी। स्रोत- आयोजक
उझानी। हज़रत सय्यद भूड़ वाले बाबा की दरगाह पर चल रहे उर्स में बुधवार रात कव्वाली सुन दर्शक झूम उठे। कव्वाल हैदर अली उर्फ बच्चा कव्वाल ने पीर ऐसा मिला... जन्नती हो गए गाकर समां बांध दिया।
विज्ञापन

कछला रोड स्थित दरगाह पर तीन दिवसीय उर्स में जुटे जायरीनों ने कव्वाली शुरू होने से पहले दरगाह पर चादरपोशी की। मुल्क की सलामती की दुआओं के साथ नैनीताल के हैदर अली उर्फ बच्चा कव्वाल का शायराना अंदाज भी जायरीनों को पसंद आया। उन्होंने जब पीर ऐसा मिला... जन्नती हो गए और भूड़ वाले बाबा लाज बचाने लगे हैं सुनाया तो पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। बदायूं के आसिफ सुल्तानी ने भी कव्वाली सुनाई। उम्र भर आना जाना सलामत रहे, भूड़ वाले बाबा आपका अस्ताना सलामत रहे को भी पसंद किया गया। बृहस्पतिवार तड़के तक चलीं कव्वाली के दौरान इलाके के लोगों की भी खासी मौजूदगी रही। सदर जमील अल्वी ने दोनों कव्वाल को पुरस्कृत किया। इस मौके पर नबी शेर, ज़मीर खान, शेर मोहम्मद, बाबू मियां, शकील अल्वी, मुनव्वर, मुबारक अली और इकराम अंसारी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed