{"_id":"635445b1392ee712012a5dc0","slug":"pwd-wounds-filled-by-broken-road-passersby-got-some-relief-badaun-news-bly50169992","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़क को किया समतल, मिली कुछ राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबर का असर: गौरी शंकर से आगे टूटी सड़क को समतल करने का काम करती लोक निर्माण विभाग। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बदायूं। गौरी शंकर मंदिर से उसावां को जाने वाली रोड में पहले काफी गहरे गड्ढे थे। हाल ही में बारिश के दौरान जलभराव से खंभे में उतरे करंट के कारण एक घोड़ा मर गया था। इसके बाद इस सड़क की दुर्दशा पर अमर उजाला ने लगातार खबरें प्रकाशित कीं। अब पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क को गिट्टी-मिट्टी डलवाकर समतल कराया गया है। इससे राहगीरों को थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
मुरादाबाद-फर्रुखबाद हाईवे शहर के गौरी शंकर मंदिर के सामने से होकर निकल रहा है। शहर के आसपास हाईवे का करीब नौ सौ मीटर का रोड टूटा हुआ है। इसमें भी 500 मीटर का हिस्सा बेहद खराब है। अभी बेमौसम बारिश के दौरान यहां जलभराव हो गया था। सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को हो रही थी। घोड़े की करंट से मौत के बाद पीडब्ल्यूडी ने यहां से पानी निकलवाया था।
विज्ञापन
अब सड़क पर पानी सूखने पर यहां गिट्ट व मिट्टी डालकर सड़क के गड्ढे भरे गए हैं। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन मनीष सिंह ने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए सड़क समतल कराई है। इस सड़क निर्माण को लेकर शासन में वार्ता हुई है। दिवाली के बाद में स्वीकृति मिलने बाद धनराशि निर्माण कार्य के लिए मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।