फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   PWD forgot to put up work progress board, work remained closed for six days

Budaun News: कार्य प्रगति का बोर्ड लगाकर भूला पीडब्ल्यूडी, छह दिन बंद रहा काम

Sat, 25 Nov 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 25 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
PWD forgot to put up work progress board, work remained closed for six days
दहेमी के पास एमएफ हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया। संवाद
बदायूं। एमएफ हाईवे पर दहेमी के पास चल रहा पुलिया निर्माण छह दिन बंद पड़ा रहा, तो निर्माण कार्य दो माह बाद भी पूरा नहीं किया जा सका है। कार्य प्रगति का बोर्ड लगाकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) भूल गया। ऐसे में लोगों को न सिर्फ आवागमन में परेशानी हो रही है, बल्कि बड़े हादसे का डर भी सता रहा है। शिकायत के बाद सातवें दिन शुक्रवार को कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के चलते एमएफ हाईवे पर बन रही पुलिया का निर्माण दो माह में भी पूरा नहीं हो सका है। विभाग ने बोर्ड तो कार्य प्रगति का लगा दिया है, लेकिन छह दिन से काम बंद पड़ा रहा। इसकी शिकायत हुई तो शुक्रवार को सातवें दिन शुरू हो सका है। हाईवे पर रात दिन वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। आधी सड़क काटकर पुलिया बनाई जा रही है, जिससे आधी सड़क से ही वाहन गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

एक तरफ के वाहनों को रुकना पड़ता है, तब कहीं जाकर एक एक कर वाहनों को निकालना पड़ रहा है। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वाहन चालकों को इसका डर बना हुआ है। एक साइड की पुलिया का निर्माण पूरा होने के बाद दूसरी साइड पर भी पुलिया बननी है, लेकिन लापरवाही के चलते एक तरफ की पुलिया का ही निर्माण पूरा नहीं हो सका है। शुक्रवार को दो वाहन भी टकराने से बाल-बाल बच गए, जिससे बड़ा हादसा होते बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्य चल रहा है। हाईवे होने की वजह से वाहनों का आवागमन अधिक है। इसको देखते हुए कार्य जल्द पूरा कराने को कहा गया है। अगर काम बंद हो रहा है, तो गलत है। इसको दिखवाया जाएगा। -बीके सिंह एक्सईएन द्वितीय पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed