{"_id":"630a7035c7a13f3298699190","slug":"pull-badaun-news-bly495729069","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलपुर कला के पास बना पहुंच मार्ग धंसा, सड़क टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलपुर कला के पास बना पहुंच मार्ग धंसा, सड़क टूटी
विज्ञापन
उस्मानपुर के पास में बने पुल का पहुंच मार्ग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं/ दहगवां। सहसवान तहसील क्षेत्र के गांव रसूलपुर से महावा नदी होकर निकल रही है। इस नदी पर काफी पहले पुल का निर्माण कराया गया था। पिछले कुछ समय से यहां पर पहुंच मार्ग की मिट्टी धंस गई हैं, जिसकी वजह से वहां पर तीन से चार फुट गहरा गड्ढा हो गया है, साथ ही सड़क का काफी हिस्सा भी टूट गया हैं। इस रोड पर एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आना जाना है। रात के समय में यहां दुर्घटना का भी अंदेशा है।
लोक निर्माण विभाग ने 2007-08 में वर्ष महावा नदी पर रसूलपुर कला पर करीब तीन सौ मीटर लंबा का पुल बनाया था। इसके बन जाने के बाद करीब एक दर्जन गांव के लोगों को फायदा मिला, लेकिन देखरेख के अभाव में पुल का पहुंच मार्ग टूटने लगा। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शिकायत करते हुए टूट रहे पहुंच मार्ग को सही करवाने की मांग की थी। पर, अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसकी वजह से धीरे-धीरे वहां पर स्थिति विकराल हो गई। अब पुल के पहुंच मार्ग पर करीब तीन से चार फुट गहरा गड्ढा हो गया है। करीब आधी सड़क भी टूट चुकी है। ऐसे में लोगों को दिन में उधर से निकलने में काफी परेशानी होती है।
-
इन गांवों के लोगों का होता है आना जाना
इस पुल से होकर रसलुपुर कला, भोजीपुरा, पावई, आदमपुर, असलौर, थानपुर, वजीरपुर, नाधा, समसपुर, अमियापुर, कोठा गांव आदि के लोगों को आना जाना लगा रहता है।
-
यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। अब इसको दिखवाते हैं। पहुंच मार्ग की जो मिट्टी हटी है, वहां पर मिट्टी डलवाकर रोड को ठीक किया जाएगा, ताकि लोगों को आने जाने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
-संजय जयंत, एक्सईएन, लोक निर्माण