{"_id":"64b98c2329e983d63a0a3787","slug":"public-service-center-operator-who-made-fake-birth-certificate-sent-to-jail-badaun-news-c-123-1-sbly1004-1229-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाला जनसेवा केंद्र संचालक जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाला जनसेवा केंद्र संचालक जेल भेजा
विज्ञापन
अलापुर थाने में जनसेवा संचालक भगवान सिंह।
- बुधवार रात पुलिस ने किया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
अलापुर (बदायूं)। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के मामले में पकड़े गए आरोपी जनसेवा केंद्र के संचालक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसके पास से पुलिस ने कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।
बृहस्पतिवार रात पुलिस ने कस्बे में बैंक के सामने स्थित जनसेवा केंद्र पर छापा मारा था। बताते हैं कि इससे पहले किसी ने ट्वीट किया था कि बैंक के सामने राजपूत जनसेवा केंद्र पर मिनटों में जन्म प्रमाणपत्र बनाकर दिए जा रहे हैं। यह फर्जी हैं।
जानकारी पर इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने तुरंत जनसेवा केंद्र पर एक टीम भेजी। जनसेवा केंद्र से छानबीन के दौरान एक लैपटाॅप, फिंगर स्कैनर, मोबाइल, प्रिंटर और दस्तावेजों में छह आधार कार्ड, दो श्रम कार्ड, छह जन्म प्रमाणपत्र बरामद किए गए। पुलिस टीम जनसेवा केंद्र संचालक ग्राम चौड़ेरा शिकारपुर निवासी भगवान सिंह को गिरफ्तार करके ले आई।
विज्ञापन
थाने में जाकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई, जिसमें पता चला कि सभी दस्तावेज फर्जी थे। पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए संचालक भगवान सिंह को जेल भेज दिया है।