फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Public Satyagraha in Patparaganj from today in the interest of farmers

Budaun News: किसानों के हित में पटपरागंज में जन सत्याग्रह आज से

Thu, 13 Feb 2025 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Public Satyagraha in Patparaganj from today in the interest of farmers
पटपरागंज में जन जागरण यात्रा निकालते कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव व कार्यकर्ता।स्रोत-संग
बदायूं। उझानी से सटे पटरागंज आदि गांवों में किसानों की समस्या को देखते हुए कांग्रेसियों ने हुंकार भरी है। विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेसी 14 फरवरी से गांव पटपरागंज में जन सत्याग्रह करेंगे। बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने गांव में जन जागरण यात्रा निकाली।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव ने कहा कि किसानों का जीवन और जमीन बचाने के लिए उझानी नाले का पानी रोका जाएगा। पटपरागंज में उझानी पालिका के कूड़ा डालने पर रोक लगाएंगे। उन्होंने जन जागरण यात्रा के दौरान ग्रामीणों से बात की।
विज्ञापन

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पटपरागंज, मलिकपुर, नरऊ, अचौरा, मीलाल नगला आदि गांव में जनजागरण किया। ग्रामीणों से 14 फरवरी से जन सत्याग्रह में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन जागरण यात्रा के जरिए पटपरागंज में उझानी नगर पालिका के कूड़ा डालने पर रोक लगाने, नरऊ गांव के तालाब में पालिका के नाले का पानी रोकने और नाले के पानी से डूबी हजारों बीघा फसलों का मुआवजा किसानों को दिलाने की आवाज उठाई जाएगी। सुबह 10 बजे से पटपरागंज गांव में सड़क किनारे जन सत्याग्रह शुरू किया जाएगा, जो समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा।

इस दौरान गांव के मुनेंद्र यादव, जुगेंद्र यादव, गोपी कृष्ण यादव , छुट्टन अली, होशियार यादव, अमर पाल यादव, तेजेंद्र कश्यप, बीडीसी तेजपाल यादव समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed