{"_id":"867235dddfa5f817f8df21c85f87d27f","slug":"prvejnagr-become-the-new-electrical-substation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवेजनगर में बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवेजनगर में बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र
बिसौली।
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
दबतोरी में बहुप्रतीक्षित विद्युत उपकेंद्र अब परवेजनगर में बनेगा। विधायक आशुतोष मौर्य ने ग्राम समाज की जमीन पर भूमि पूजन कर विद्युत उपकेंद्र की आधारशिला रखी। छह माह में ये निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
दबतोरी में जगह न मिलने की वजह से विद्युत उपकेंद्र की स्थापना में गतिरोध आ रहा था। इसी बीच ग्राम परवेजनगर में विभाग को ग्राम समाज की भूमि मिल गयी। आनन-फानन में अधिकारियों ने भूमि पूजन का कार्यक्रम भी रख दिया। बुधवार दोपहर 12 बजे क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू ने विधिवत हवन कर भूमि का पूजन किया। इस मौके पर मौर्य ने कहा कि सपा सरकार जनता से किए वादा निभा रही है। विद्युत उपकेंद्र बनने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को लाभ मिलेगा। पूर्व विधायक योगेंद्र कुमार उर्फ कुन्नू बाबू ने कहा कि परवेजनगर में बिजलीघर की स्थापना से वर्षों से चली आ रही समस्या का निदान हो जाएगा। सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव ने कहा कि सपा ही किसानों की सच्ची हितैषी है। यादव ने कहा कि पांच विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना से पूरे जिले की विद्युत व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार होगा।
एसडीएम गुलाब चंद्र ने कहा कि आगामी छह माह में 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो जाएगा। अधिशासी अभियंता एससी सागर ने कहा कि बिजलीघर बनने के बाद आसफपुर का भार काफी कम हो जाएगा। साथ ही बगरैन व बिसौली के विद्युत उपकेंद्रों से भी लोड घट जाएगा। समारोह में सीओ राजवीर सिंह, एसओ कश्मीर सिंह, एसडीओ सोमवीर सिंह, संजीव सक्सेना, शरद बजाज, सौरभ, ब्लाक प्रमुख पति रामवीर सिंह एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह, घनश्याम माहेश्वरी, शाहनवाज खां, लाल बहादुर सिंह उर्फ टिल्लू आदि मौजूद रहे।