फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Protest against closure of liquor shop

शराब बंदी के लिए सड़क पर महिलाएं

Mon, 03 Apr 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 03 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Protest against closure of liquor shop
शराब बंदी - फोटो : अमर उजाला
-लोची नगला की दुकान लोटनपुरा में शिफ्ट करने का विरोध, दुकान के सामने धरने पर बैठीं महिलाएं
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाईवे किनारे से हटाई गईं शराब की दुकानों को धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों के पास शिफ्ट किया जा रहा है। इसको लेकर रविवार को जिले में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। सोमवार को भी विरोध का सिलसिला जारी रहा। शहर में घनी आबादी वाले मोहल्ला लोटनपुरा में शराब की दुकान खोल दिए जाने के विरोध में सोमवार को महिलाएं सड़क पर आ गईं। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने दुकान के सामने धरना शुरू कर दिया। वहीं चक्करवाली सड़क पर स्थित शराब की दुकान बंद कराने के लिए लोग आंदोलन करने लगे। 
जिले में हाईवे किनारे स्थित करीब 110 शराब की दुकानों को एक अप्रैल से हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दुकानों को शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है। इन दुकानों को हाईवे से 500 मीटर दूर शिफ्ट किया जा रहा है। कई स्थानों पर नई दुकानें नियमों को ताक में रखकर मंदिर, मस्जिद और स्कूलों के पास खोल दी गई हैं। इसको लेकर रविवार को मूसाझाग, अलापुर, वजीरगंज और शहर के मोहल्ला कबूलपुरा में काफी हंगामा हुआ था। रविवार को ही लोची नगला से हटाई गई शराब की दुकान को चोरी छिपे मोहल्ला लोटनपुरा में शिफ्ट कर दिया गया। सोमवार सुबह मोहल्ले की महिलाओं को इस बारे में पता लगा तो उनमें गुस्सा दौड़ गया। मोहल्ले की कई महिलाओं ने शराब की दुकान पर पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। महिलाएं यहां से शराब की दुकान को हटाने की मांग कर रही थीं। बाद में पुलिस भी पहुंच गई। महिलाओं ने दुकान के सामने ही धरना शुरू कर दिया। किसी तरह से इनको समझाकर शांत किया गया। भरोसा दिया गया है कि शराब की दुकान को वहां से हटाया जाएगा। 
विज्ञापन


बरौर में शराब की दुकान पर ताला डाला, हंगामा
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव बरौर में शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। दुकान स्वामी ने दुकान में अपना ताला डाल दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने ताला खुलवा दिया। हंगामा बढ़ने पर शराब की दुकान को फिलहाल बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज के गांव बरौर में बृजकिशोर की दुकान को शराब ठेकेदार ने छह साल पहले पांच साल के लिए एग्रीमेंट पर लिया था लेकिन पांच साल पूरे होने के बाद ही दुकान खाली नहीं की जा रही है। गांव के लोग भी शराब की दुकान बंद कराने की मांग कर रहे थे। सोमवार को बृजकिशोर ने दुकान पर अपना ताला डाल दिया। शराब सेल्समैन ने इस संबंध में पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताले खुलवा दिए। इस पर गांव के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में दुकान को बंद करा दिया गया है। शराब ठेकेदार ने दुकान खाली करने के लिए बृजकिशोर से एक महीने का वक्त मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed