फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Procurement of paddy started gaining momentum at government centers

Budaun News: सरकारी केंद्रों पर तेजी पकड़ने लगी धान की खरीद

Sun, 22 Oct 2023 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Procurement of paddy started gaining momentum at government centers
शहर में ​​स्थिति मंडी पर धान की खरीद की गई
बदायूं। जिले में धान की खरीद धीरे-धीरे तेजी पकड़ने लगी है। अब तक जिले में 1072 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। हालांकि अब भी जिले में करीब 30 क्रय केंद्र ऐसे हैं, जहां खरीद शुरू नहीं हो सकी है। खाद्य विभाग के सभी सेंटरों पर धान की खरीद हो रही है, लेकिन पीसीएफ सबसे पीछे है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में एक अक्तूबर से धान खरीद हो रही है। धान की खरीद के लिए जिला प्रशासन ने चार क्रय एजेंसियों को नामित किया है। इसमें खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीएसएस और एफसीआई शामिल हैं। इन चारों क्रय एजेंसियों के 47 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन पर शासन की ओर घोषित समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि अब तक जिले में धान खरीद की गति धीमी रही है, लेकिन अब इसमें तेजी आने लगी है। पीसीएफ के 12 क्रय केंद्र खोले गए हैं। यहां अभी तक एक भी धान का दाना नहीं खरीदा गया है। वहीं यूपीएसएस के 19 सेंटरों में से 16 सेंटरों पर धान की नहीं हुई है। भारतीय खाद्य निगम का एक सेंटर है। वहां पर भी अभी सन्नाटा है। धान खरीद में खाद्य विभाग आगे चल रहा है। उनके सभी 15 सेंटरों पर धान खरीद की गई है। 31 जनवरी तक होने वाली खरीद का कुल लक्ष्य 58 हजार एमटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
क्रय एजेंसी लक्ष्य खरीद देय भुगतान (लाख में) किया गया भुगतान (लाख में)
खाद्य विभाग-- 38000 1018 222 90
पीसीएफ- 8000 00 00 00
यूपीएसएस 11000 54 11 00
भारतीय खाद्य निगम 1000 00 00 00
--------
अब नमी होने पर भी केंद्रों पर लिया जा रहा धान
- खुले बाजार में मोटा धान अभी 2200 रुपये प्रति क्विंटल के लिया जा रहा है, लेकिन धान पूरी तरह से सूखा होना चाहिए। धान में नमी होने पर उसके हिसाब से रेट तय होता है। किसानों को धान 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक बेचना पड़ रहा है। ऐसे में अब धीरे-धीरे किसानों ने क्रय केंद्रों की ओर रुख किया है, क्योंकि वहां 17 प्रतिशत नमी होने पर भी घोषित समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जा रहा है।

-----------
- किसानों से क्रय प्रभारी लगातार वार्ता कर रहे हैं, जिसकी वजह से क्रय केंद्रों पर धान खरीद पहले से तेज हुई है। आगे भी खरीद में और तेजी आएगी। जिन क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हुई है, उन क्रय एजेंसियों से वार्ता की जाएगी। - अतुल वशिष्ठ, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed