फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Processions were taken out from the city to the countryside, flowers were showered at many places.

Budaun News: शहर से लेकर देहात तक में निकालीं गईं शोभायात्राएं, जगह-जगह पुष्पवर्षा

Tue, 23 Jan 2024 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Processions were taken out from the city to the countryside, flowers were showered at many places.
राम भजन पर नृत्य करते बच्चे।स्रोत स्वयं
बदायूं। अयोध्या में हुई श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में हर्ष का माहौल है। इसी क्रम में जिले में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जगह-जगह शोभायात्रा भी निकाली गईं। जिनका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

श्री रामनगर कॉलोनी में स्थित राम मंदिर में पांच दिवसीय महाउत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चौथे दिन कॉलोनी के नन्हे- मुन्नों ने भगवान राम के भजन पर नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रिशिता सक्सेना, नव्या थरेजा, प्रथम सूरी ने मोहक प्रस्तुति दीं। आंशिक सूरी ने राम आएंगे गीत पर नृत्य किया। इस मौके पर शारदा सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नूरपुर पिनौनी में झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
नूरपुर पिनौनी। ब्लॉक इस्लामनगर के गांव नूरपुर पिनौनी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका गांव में लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया। शोभायात्रा में कई झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं। गुड्डू शर्मा, योगेश दीक्षित, राजीव गिरी, वीरेश श्रोती, संजू दीक्षित, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


उझानी में हुए कई धार्मिक कार्यक्रम
उझानी। साहूकारा मोहल्ला स्थित तुलाराम मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बाजार में शोभायात्रा निकाली गई। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने शोभायात्रा में शामिल होकर भक्तों का उत्साह बढ़ाया। मिल कंपाउंड आश्रम में हनुमान बड़े महादेव के मंदिर में देव प्रतिमाओं, साहूकारा के शिव मंदिर और अब्दुल्लागंज के बड़े हनुमान मंदिर में भी प्राण प्रतिष्ठा की गई। कामधेनु गोशाला कमेटी और क्षत्रिय महासभा के नेता अमित प्रताप सिंह की देखरेख में संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। मुरली मनोहर सिंघल, मोहन वार्ष्णेय मौजूद रहे। कोतवाली पुलिस, घंटाघर चौराहे पर दुकानदारों की ओर भंडारे का आयोजन किया गया। पंचमुखी मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। अपराह्न में हिंदूवादी संगठनों ने विजय जुलूस निकाला। पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बिल्सी रोड बाजार में पुरुषोत्तम वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान के पास खीर बांटी। संवाद

हवन-पूजन का किया गया आयोजन
बदायूं। आम आदमी पार्टी ने प्रांतीय आह्वान पर हवन-पूजन का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह, निवेश कुमार, वीरपाल, अशोक शर्मा, बृजेश पाल, दिनेश राठौर मौजूद रहे। संवाद


किन्नर समाज ने निकाली शोभायात्रा
कुंवरगांव। रज्जो किन्नर की अगुवाई में किन्नर समाज ने श्री रामशोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा की शुरुआत होली चौकी से हुई। थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक इंद्र कुमार ने सुंदरकांड का पाठ कराया। इस दौरान थाने को झालरों से सजाया गया। एसएसआई रामेंद्र सिंह, एसआई मलखान सिंह, जर्मन सिंह, विनोद गौतम, विनीत तेवतिया आदि मौजूद रहे। संवाद

राम भजन पर नृत्य करते बच्चे।स्रोत स्वयं

राम भजन पर नृत्य करते बच्चे।स्रोत स्वयं

राम भजन पर नृत्य करते बच्चे।स्रोत स्वयं

राम भजन पर नृत्य करते बच्चे।स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed