{"_id":"68ae08d919665021e800a02c","slug":"problems-increase-if-you-remain-silent-talk-openly-with-your-loved-ones-dr-ruchi-gupta-badaun-news-c-123-1-sbly1001-145784-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुप रहने से बढ़ती है समस्य, अपनों से खुलकर करें बात: डॉ. रुचि गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुप रहने से बढ़ती है समस्य, अपनों से खुलकर करें बात: डॉ. रुचि गुप्ता
विज्ञापन
केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं व अशिक्षक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित किया। कहा कि जीवन में किसी भी विषय पर चुप रहना समस्या को और बढ़ा देता है। बेहतर यही है कि छात्राएं अपनी समस्याएं घर के बड़ों और शिक्षकों से खुलकर साझा करें। इससे समय रहते समाधान हो सकेगा और मानसिक बोझ भी कम होगा।
डॉ. रुचि ने कहा कि पहले के समय में लड़कियां शर्म की वजह से बात छिपाती थी। इसलिए कई बार गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाती थी। अब समय बदल गया है। लड़कियां खुलकर बात कर रही हैं, लेकिन अभी भी लगभग 25 फीसदी छात्राएं अपनी परेशानियां छिपा लेती हैं। उन्होंने कहा कि अब समाज में बदलाव का दौर है। इसलिए हर लड़की को आत्मविश्वासी बनना होग।
डॉ. रुचि ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सलाह दी कि भोजन में हरी सब्जियों और फलों को शामिल करें। अधिक से अधिक पानी पिएं और जंक फूड से दूरी बनाएं। उन्होंने बताया कि योग करने से न केवल शरीर तंदरुस्त रहता है बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। नींद अच्छी आती है और मासिक धर्म की समस्याएं भी दूर रहती हैं। इस मौके पर पवीन, हेमा मेहता आदि मौजूद रही।