फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Private power delivered by staff Ultimatum to stop work

प्राइवेट बिजली कर्मियों ने दिया  काम बंद करने का अल्टीमेटम

Mon, 29 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Mon, 29 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Private power delivered by staff Ultimatum to stop work
काम बंद करने का अल्टीमेटम - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 बिजली विभाग के ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले संविदा बिजली कर्मियों ने मानसिक और आर्थिक दोहन का ठीकरा विभाग और ठेकेदार पर फोड़ते हुए पूर्व की भांति काम बंद कर दिए जाने की चेतावनी दी है। अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा है। 
विज्ञापन

संविदा बिजली कर्मचारियों को कहना है कि अक्तूबर, 2013 से उनका मानसिक और आर्थिक शोषण हो रहा है। संबंधित ठेकेदार ने उन्हें ईपीएफ का पैसा नहीं दिया है। मौजूद ठेकेदार ने श्रम विभाग में उनका रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया। उनके लिए परिचय पत्र दिए जाने की बात होती रहीं है लेकिन कोई परिचय पत्र भी जारी नहीं किया गया। कर्मचारियों ने साप्ताहिक अवकाश और आठ घंटे काम के अतिरिक्त काम करने पर अतिरिक्त मानदेय की भी मांग की है। कर्मचारियों ने कहा है कि पहले भी वे इस प्रकार की मांगे करते रहे हैं लेकिन मांगे पूरी न होने पर काम बंद कर प्रदर्शन करना पड़ा था। यही हालत अब बन रहे हैं। यह चाहते हुए भी बिजली व्यवस्था मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चले लेकिन स्थानीय ठेकेदारों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वह काम बंद करने को मजबूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में देवराज सिंह, अमरजीत व्यास, अवनेश कुमार, मो. हिलाल, देवेंद्र सिंह, विजय कुमार, अनूप कुमार सिंह, राजीव कुमार, रईस, रूप किशोर, ज्वाला प्रसाद, दौलतराम, संजय सिंह, धीरज सिंह, लकी शर्मा, अखिलेश चंद्र आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed