फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Private and roadways bus drivers fight over the dispute of seating passengers

Budaun News: सवारियां बैठाने के विवाद में प्राइवेट और रोडवेज बस चालकों में मारपीट

Sun, 12 Mar 2023 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Private and roadways bus drivers fight over the dispute of seating passengers
(11 बीडीएन-11)रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस को जानकारी देते रोडवेज कर्मचचारी।संवाद
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड के पास शनिवार दोपहर प्राइवेट और रोडवेज बस चालक में मारपीट हो गई। रोडवेज बस शाहजहांपुर के गढि़या रंगीन जा रही थी। इस दौरान प्राइवेट बस चालक ने सवारियों को अपनी बस में बैठा लिया। इसका विरोध करने पर उसने रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट की। रोडवेज बस चालक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बदायूं डिपो की रोडवेज बस शनिवार दोपहर करीब 12 बजे शाहजहांपुर के गढि़या रंगीन जा रही थी। चालक अनूप कुमार बस लेकर स्टैंड से निकले थे। वह सवारियों को बैठाते हुए आगे बढ़ रहे थे। उसी समय एक प्राइवेट बस दातागंज जा रही थी। रोडवेज बस स्टैंड के कुछ आगे निकलकर दोनों बसों के चालकों में सवारियां बैठाने को लेकर गालीगलौज होने लगा।
विज्ञापन

दोनों ही चालक एक-दूसरे पर अपनी सवारियां बैठाने का आरोप लगा रहे थे। मामला इतना बढ़ गया कि प्राइवेट बस चालक ने कई साथियों को बुला लिया और अनूप कुमार से भिड़ गए। उनके साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई। जाम भी लग गया। अनूप ने निगम के अधिकारियों को मामले की सूचना दी। इस पर कई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर रोडवेज चौकी पुलिस भी आ गई। पुलिस ने तुरंत बसें हटवाकर जाम खुलवाया। फिर दोनों चालक अपने-अपने स्टैंड पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिवहन निगम के कई कर्मचारी एकत्र होकर सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने प्राइवेट बस चालक समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दोनों पक्षों में फैसले की बात चल रही है।


वर्जन
- दोपहर के समय निगम की बस गढि़या रंगीन जा रही थी। इस दौरान सवारियां बैठाने को लेकर चालकों में विवाद हो गया था। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। अभी दोनों पक्ष में फैसले की बात चल रही है। - राजीव कुमार सक्सेना, स्टेशन इंचार्ज परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed