{"_id":"629d065c407f7c773d4b0be7","slug":"prisoner-hangs-himself-to-death-in-jail-toilet-badaun-news-bly48729598","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के शौचालय में कैदी ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के शौचालय में कैदी ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या
विज्ञापन
बदायूं। जेल में रविवार को 28 वर्षीय सजायाफ्ता कैदी भोलू शर्मा ने शौचालय में अंगोछे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जेल प्रशासन को इसकी जानकारी हुई। तब उसके शव को फंदे से उतारा गया। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया गया है। कैदी के परिवारवालों को इसकी सूचना दी गई है।
सजायाफ्ता कैदी भोलू शर्मा पुत्र रामगोपाल शर्मा अलीगढ़ जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के गांव नेहला का निवासी था। जेल प्रशासन के मुताबिक भोलू शर्मा आठ सितंबर 2020 को जेल आया था। उसके खिलाफ संभल जिले के धनारी थाने में गैंगस्टर के तहत एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मुकदमे में न्यायालय ने गोलू शर्मा को चार साल की सजा सुनाई थी। तब से गोलू जेल में बंद था। बताते हैं कि उसके माता-पिता काफी बुजुर्ग हैं। करीब तीन माह पहले उसके भाई की मौत हुई थी। इससे परिवार वाले उसकी हाईकोर्ट से जमानत नहीं करा पा रहे थे।
भोलू लगातार हाईकोर्ट से अपनी जमानत कराने की कोशिश कर रहा था। उसके परिवारवाले भी मुलाकात करने जेल नहीं आते थे जिससे वह परेशान था। रविवार दोपहर करीब एक बजे वह शौच जाने के बहाने शौचालय में गया था। काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो बंदी रक्षकों ने शौचालय में जाकर उसको तलाश किया, वहां शौचालय के नल में अंगोछे का एक सिरा बांधकर दीवार की दूसरी ओर उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर जेलर आदित्य कुमार पहुंच गए। उन्होंने अन्य बंदीरक्षकों को बुलाकर कैदी का शव फंदे से उतरवाया और उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। जेल प्रशासन ने उसके परिवारवालों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि उसका बहनोई बुलंदशहर के शिकारपुर से बदायूं पहुंच रहा है। सोमवार को बंदी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
- जेल के शौचालय में 28 वर्षीय कैदी भोलू ने अंगोछे का फंदा बनाकर उससे लटककर आत्महत्या कर ली। फिलहाल उसका शव जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया गया है। शायद वह अपनी जमानत न होने से परेशान था। - आदित्य कुमार, जेलर