फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prime housing mess On the list of the opposition leaders

प्रधानमंत्री आवासों की गड़बड़ सूची पर प्रधानों का विरोध

Thu, 05 May 2016 11:30 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Prime housing mess On the list of the opposition leaders
pradhan
 प्रधानमंत्री आवासों के लिए बीपीएल में व्यापक गड़बड़ी, शौचालयों की प्राथमिकता और विकास कार्यों के अनुमोदित कार्य योजना को मुद्दा बनाते हुए प्रधान संगठन ने गुरुवार को मासिक बैठक में अपनी आवाज उठाई है। 
विज्ञापन

मालवीय आवास पर आयोजित राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रांतीय महामंत्री सोहन पाल साहू ने सभी प्रधानों से भारत स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय निर्माण में रुचि लेने को कहा। इंदिरा आवास की जगह प्रधानमंत्री आवास के लिए बीपीएल परिवारों की बनाई गई नई सूची पर असंतोष जताते हुए कहा कि इनमें भारी गड़बड़ियां हैं। इससे गरीबों में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। साहू ने इसके लिए नई सूची के जगह बीपीएल की पुरानी सूची से आवासों के चयन की मांग उठाई। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों की जिन कार्य योजनाओं पर काम होना है और जो डीएम के यहां से अनुमोदित हो चुकी हैं, अभी ब्लाक मुख्यालय पर नहीं पहुंची हैं। उन्होंने ऐसी अनुमोदित कार्ययोजनाओं को ब्लाक मुख्यालय भेजने की मांग उठाई। कहा कि कार्य योजनाएं ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचेंगी, तो काम भी जल्दी कराया जाएगा। उन्होंने चेताया अब संगठन गुमराह नहीं होगा। जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा कि प्र्रधानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो संगठन आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगा। प्रधानों को नाजायज रूप से सताने पर चाहे कोई भी हो उसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अनिल द्विवेदी, किशन पाल सिंह, मुकेश चंद्र माहेश्वरी, राकेश कुमार, अनिल मिश्रा, ब्रजेश कुमार, ओमवीर सिंह, सत्यवीर कश्यप, अनिल कुमार, सुरेश पाल, अवधेश आदि ने अपने-अपने खेत्र की समस्याएं रखीं और उनके समाधान किए जाने की मांग उठाई। बैठक में रजनी, रेखा देवी, गनपत राम, राममूर्ति, ओमवती देवी, मिथलेश कुमारी, महेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, मुन्ना लाल राठौर, कृष्ण गोपाल, पुत्तन खां, गुड्डू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed