फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prime accused arrested for raping a minor after asking her caste.

Budaun News: जाति पूछकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Prime accused arrested for raping a minor after asking her caste.
इस्लामनगर में जाती पूछकर नाबालिंग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गजेंद्र पुलिस की गिरफ्त में। स्त्रोत
इस्लामनगर। जाति पूछकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मियांपुर दियौरा तिराहे के पास से पकड़ा। दोपहर में आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने न्यायालय के सामने पीड़िता के बयान कराए थे। बयानों के दौरान न्यायालय में नाबालिग पीड़िता ने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने केस में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाईं थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अंकिता शर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं। बुधवार को टीमों ने नाबालिग से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी गजेंद्र पुत्र ओमवीर निवासी गांव भवीपुर थाना इस्लामनगर को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 26 जून को चक्की पर धान रखकर घर लौट रही नाबालिग को रास्ते में आरोपियों ने रोका और जाति पूछकर उसे खेत में खींच ले गए। उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस प्रकरण में पीड़िता द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात कहते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के अज्ञात साथी की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है। - डॉ. ह्देयश कठेरिया, एसपी ग्रामीण

सांसद ने बेटियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल



बदायूं। इस्लामनगर क्षेत्र में नाबालिग से उसकी जाति पूछकर सामूहिक दुष्कर्म करने के प्रकरण में बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने एक्स पर ट्विट कर बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।



एक्स पर प्रदेश सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सांसद ने इस मामले को बेहद शर्मनाक बताया। कहा कि यह घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। सरकार अपराध नियंत्रण के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन बेटियों की सुरक्षा आज भी भगवान भरोसे है।




उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त होता दिख रहा है। प्रशासन की निष्क्रियता चिंता का विषय है। सांसद ने मामले के दोषियों की तत्काल कठोरतम सजा सुनिश्चित करने की मांग की। एक्स पर उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा प्रचार का विषय नहीं, बल्कि सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed