{"_id":"680fdd65533e01a121048ff2","slug":"primary-school-teacher-molested-girl-students-report-filed-badaun-news-c-123-1-bdn1008-138419-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्राइमरी स्कूल के शिक्षक ने छात्राओं से की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्राइमरी स्कूल के शिक्षक ने छात्राओं से की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कादरचौक। प्राथमिक विद्यालय धौकन नगला में तैनात शिक्षक पर छात्राओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। सोमवार को कई अभिभावक विद्यालय पहुंचे और हंगामा किया। साथ ही आरोपी शिक्षक को पकड़कर थाने ले गए। एक अभिभावक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे जेल भेज दिया गया है।
एक अभिभावक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी धौकन गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ती है। आरोप है कि वहां तैनात सहायक अध्यापक मंसूर अब्बास पुत्र नासिर अब्बास निवासी गांव साकनी थाना जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर आए दिन छेड़खानी करता था। बेटी ने यह बात मां को बताई। इस पर उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य से शिक्षक की शिकायत की, लेकिन उन्होंने गलती स्वीकार नहीं की। इसके बाद अध्यापक ने उनकी बेटी के साथ फिर से छेड़खानी की। उसके बाद बेटी रोते बिलखते घर पहुंची तो कई ग्रामीण विद्यालय पहुंचे। वहां आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। अभिभावकों ने शिक्षक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया है।
बीईओ ने लिए छात्राओं के बयान
घटना की जानकारी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दिलीप कुमार गंगवार विद्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपी शिक्षक पर लगे आरोपों की जांच के लिए कई छात्राओं के बयान लिए। इस पर छेड़खानी के आरोपी सही पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया जांच में आरोप सही पाए गए हैं। विभागीय कार्रवाई के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा है।
विज्ञापन
--
प्रधानाध्यापक की जांच कराने की मांग
बच्ची की मां ने प्रधानाध्यापक से शिकायत की तो उन्होंने अनसुना कर दिया। अगर वह इस बात को वह उच्चाधिकारियों को बताते तो शिक्षक पर पहले ही कार्रवाई हो जाती और वह आगे कोई हरकत नहीं कर पाता। ऐसे में प्रधानाध्यापक की भूमिका की जांच कराने की मांग लोगों ने की है।