{"_id":"ead6b89d094340b97b2dfdace401a2f6","slug":"preparing-to-transfer-the-department-of-basic-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफर की तैयारी में जुटा बेसिक शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफर की तैयारी में जुटा बेसिक शिक्षा विभाग
बदायूं
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आखिरकार शासन ने जिले के अंदर शिक्षक-शिक्षिकाओं के ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया है। शासनादेश जारी होने के साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रांसफर 15 अक्तूबर तक होंगे। महिलाओं और विकलांग शिक्षकों को मनचाहे स्कूलों में ट्रांसफर किए जाएंगे। चर्चा है कि भारी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं ट्रांसफर के प्रयास में हैं। उन सभी से प्रार्थना पत्र लिए जाएंगे।
शिक्षकों की भर्ती और प्रमोशन के बाद अब शासन ने जिले के अंदर ट्रांसफर के लिए आज शासनादेश जारी कर दिया। पिछले दिनों बेसिक शिक्षामंत्री रामगोविंद चौधरी ने भी कहा था कि जल्द ही शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। इसके तहत शिक्षकों को उनके घर के निकट के स्कूलों में लगाया जाएगा, ताकि वह पूर्ण मनोयोग से शिक्षक कार्य कर सकें। यहां बता दें कि जिले में ही सैंकड़ों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं ऐसे हैं जो अपने मूल घर से 50-60 किमी. या इससे अधिक दूरी के स्कूल में कार्यरत हैं जिसकी वजह से वह कभी-कभी समय से भी स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं लिहाजा, उसका सीधा प्रभाव शिक्षण कार्य पर पड़ता है।
बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने भी बताया कि जिले के अंदर ट्रांसफर का शासनादेश आ गया है। विभाग ने ट्रांसफर की तैयारियां भी शुरू कर दीं हैं। जल्द ही उसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बोले, शासनादेश के तहत शिक्षकों के ट्रांसफर किए जाएंगे। उनसे प्रार्थना पत्र लिए जाएंगे। इधर, सूत्रों का कहना है कि महिलाओं और विकलांग शिक्षक-शिक्षिकाओं को ब्लाक के तीन नजदीकी स्कूलों के विकल्प मांगे जाएंगे। बाकी शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी नजदीक के स्कूल दिए जाएंगे। शासनादेश जारी होने के बाद से शिक्षकों में खुशी भी है।