फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Preparations stopped, angry students raised slogans at the college gate itself

परीक्षा रद्द हुई तो गुस्साए छात्र, कॉलेज गेट पर ही नारेबाजी

Thu, 31 Mar 2022 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Preparations stopped, angry students raised slogans at the college gate itself
बदायूं। बलिया में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने का खामियाजा बदायूं के 23797 परीक्षार्थियों ने भी भुगता। इनमें से अधिकतर अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच चुके थे। परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से रोका गया तो उन्हें पता लगा कि बलिया में लीक हुए प्रश्नपत्र का सेट ही बदायूं आया था। गुस्साए परीक्षार्थियों ने गेट पर ही हंगामा और नारेबाजी कर रोष जताया। परीक्षा अब 13 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई थी। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नकल माफिया ज्यादा सक्रिय दिखे। सोमवार को जिले के परवेज नगर में बने परीक्षा केंद्र पर दो मुन्नाभाई दूसरे परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए । वहीं बुधवार को बलिया जिले में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय का पेपर लीक हो गया था। इसी सीरीज का प्रश्नपत्र बदायूं में भी आया था, ऐसे में 24 जिलों में शामिल बदायूं का पेपर भी निरस्त कर दिया गया। एसके इंटर कॉलेज के सामने कुछ परीक्षार्थियों ने प्रदर्शन भी किया। उनका कहना था कि उन्होंने परीक्षा की काफी तैयारी की थी। दोबारा परीक्षा उन्हें उन्हें मानसिक व्यवधान पहुंचाएगी।
विज्ञापन

90 केंद्रों पर 23797 परीक्षार्थियों को देनी थी अंग्रेजी की परीक्षा
बदायूं। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के कुल 59420 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इन परीक्षार्थियों के पेपर देने के लिए जिले में 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 20905 छात्र और 12435 छात्राएं हैं। इंटर में 16118 छात्र और 9962 छात्राएं हैं। वहीं इंटर के कुल 26080 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 23979 परीक्षार्थियों की बुधवार को 90 केंद्रों पर परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलिया में प्रश्नपत्र लीक होने की वजह से बदायूं में भी अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त की गई है। उच्चाधिकारियों ने बताया है कि 13 अप्रैल को यह परीक्षा की जाएगी। - डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
अंग्रेजी का प्रश्नपत्र महत्वपूर्ण होता। मेहनत से तैयारी की थी। इसमें बेहतर नंबर होना बेहद जरूरी हैं। पेपर लीक होने से बहुत दुख हुआ।- चमन हुसैन
कॉलेज पहुंचने के बाद में इसके बारे में पता चला कि अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त हो गई है। वजह पता चलने पर काफी गुस्सा आया था। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।-मुन्नेंद्र
अंग्रेजी समेत अन्य मुख्य परीक्षा की तैयारी काफी समय से कर रहे थे। सोचा था कि अंग्रेजी विषय का पेपर देने के बाद में दिमागी तौर पर काफी राहत मिल जाएगी, लेकिन पेपर लीक होने से दोबारा तैयारी करनी होगी। -इमरान
- परीक्षा निरस्त होने से काफी हताश हुआ हूं। अब उस पेपर के लिए अलग से अपना टाइम टेबल सेट करना होगा। यह काफी दिक्कत भरा हो जाता है। -रवि कुमार
अंग्रेजी के पेपर की तैयारी करके केंद्र पहुंचे तो गेट पर ही शिक्षकों ने बता दिया कि परीक्षा निरस्त हो गई है। यह काफी खराब लगा। अब नए सिरे से प्लान बनाकर अंग्रेजी की तैयारी करनी होगी। - इल्मा कुरैशी

-अंग्रेजी का पेपर लीक होने से बदायूं जिले के परीक्षार्थियों को फिजूल में परेशानी झेलनी पड़ रही है। कायदे में उसी जिले की परीक्षा निरस्त करनी चाहिए थी, जहां प्रश्नपत्र लीक हुआ। नकल माफिया को लेकर सख्त कानून बनाना चाहिए।- गौरी

परीक्षा रद्द होने के बाद SK इंटर कॉलेज के बाहर सड़क पर खड़े छात्र

परीक्षा रद्द होने के बाद SK इंटर कॉलेज के बाहर सड़क पर खड़े छात्र

 

चमन हुसैन।

चमन हुसैन।- फोटो : BADAUN

 

मुनेंद्र।

मुनेंद्र।- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed