फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pregnant women found at clinic, sought answer by giving notice

Budaun News: क्लीनिक पर मिलीं गर्भवती महिलाएं, नोटिस देकर मांगा जवाब

Sat, 29 Apr 2023 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 29 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women found at clinic, sought answer by giving notice
उझानी (बदायूं)। डिप्टी सीएमओ डॉ. निरंजन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम ने कस्बे समेत आसपास इलाके के क्लीनिकों को चेक किया। एक-दो क्लीनिकों पर तो गर्भवती महिलाएं भर्ती मिलीं। इसके बाद उनके संचालकों को नोटिस सौंपकर उनसे संबंधित जानकारी तलब की गई है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ की देखरेख में टीम ने सबसे पहले बाईपास इलाके के क्लीनिकों और नर्सिंगहोम की ओर रुख किया। चार क्लीनिकों को चेक किया गया। बाईपास पर ही दो क्लीनिक में गर्भवती महिलाओं के भर्ती मिलने के बाद स्टॉफ से डॉक्टरों के बारे में जानकारी की गई। नर्सिंग स्टॉफ ने डॉक्टरों के नाम और पते की जानकारी होने से इन्कार कर दिया। गर्भवती महिलाओं के वीडियो बनाकर उनके बयान भी दर्ज किए गए। एक क्लीनिक संचालक ने तो खुद के ही शैक्षिक अभिलेख और पंजीकरण दिखाने में हीलाहवाली की और बाद में वह खिसक गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास इलाके में भी क्लीनिकों को चेक किया। एक दर्जन से अधिक क्लीनिकों में पांच संचालकों को नोटिस देकर दो दिन मेें संबंधित अभिलेख तलब किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों मुजरिया चौराहे के पास एक क्लीनिक पर प्रसव की सुविधा देकर गर्भवती महिलाओं को भर्ती करना शुरू कर दिया था। इस दौरान कछला निवासी जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। इसके अलावा उघैती और बदायूं शहर में भी ऐसे ही मामले सामने आए तो फजीहत से बचने को स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी क्लीनिक सील कर दिए गए थे। उझानी में भी बिना पंजीकरण के संचालित एक निजी क्लीनिक भी सील किया जा चुका है।


निजी क्लीनिकों पर गर्भवती महिलाओं को भर्ती करके उनका प्रसव कराए जाने की शिकायतें सामने आने के बाद चेकिंग शुरू की गई है। क्लीनिकों पर विभाग मानक के अनुरूप सुविधाएं नजर नहीं आईं हैं। एक क्लीनिक पर भी संचालक और डॉक्टर भी नहीं मिला। नोटिस देकर दो दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। - डॉ. निरंजन सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed