फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   prd duty

अब ढाई सौ पीआरडी जवानों की लग सकेगी ऑनलाइन ड्यूटी

Wed, 22 Jun 2022 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
prd duty
बदायूं। होमगार्डों के बाद अब पीआरडी जवानों की भी ऑनलाइन ड्यूटी लगाने के सरकार ने आदेश दिए है। इसे लेकर युवा कल्याण विभाग से शासन को डाटा भेजा गया था। वहां पर 519 में से 251 लोगों का डाटा ऑनलाइन किया गया है। बाकी के अभिलेखों में कमियां बताकर उन्हें वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन

महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग लखनऊ ने निर्देश थे कि जिले के सभी पीआरडी जवान अपना रजिस्ट्रेशन युवा कल्याण विभाग में ऑनलाइन कराते हुए डाटा फीड कराएं। ब्योरा पूरा फीड होने के बाद रिपोर्ट शासन स्तर पर भेजी जाएगी। निर्देश मिलने के बाद विभाग के जिले से 519 जवानों का डाटा शासन को भेज दिया, लेकिन वहां से विभाग के पोर्टल पर केवल 251 पीआरडी की नाम दिख रहे थे। इसको लेकर विभाग ने शासन से जानकारी की, तो पता चला कि बाकी के अभिलेखों में कमियां थी। उनको सही कराके दोबारा भेजा जाए।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग उन कमियों को पूरा कराने में लगा है, ताकि जल्द से जल्द सभी पीआरडी जवानों का डाटा पोर्टल पर शो हो सके और वे ड्यूटी कर सकें।
-
शासन को जिले से 519 पीआरडी जवानों का डाटा भेजा गया था। वहां से पोर्टल पर 251 के नाम शो हो रहे हैं। बाकी के बारे में पता चला कि उनके अभिलेखों में कुछ कमियां है, उनको पूरा कराकर दोबारा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहम्मद रुहेल आजम, प्रभारी युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed