फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prayer for the progress of the country and the community

Budaun News: देश और कौम की तरक्की की दुआ

Fri, 30 Jun 2023 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Prayer for the progress of the country and the community
शहर के ईदगाह शम्सी में ईद की नमाज अदा करते लोग। संवाद
पुरखुलूस माहौल में मनाया गया ईद उल-अजहा-का त्योहार, गले लगकर दी एक-दूसरे को मुबारकबाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले भर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार खुशनुमा माहौल में मनाया गया। ईदगाह शम्सी व जामा मस्जिद शम्सी सहित जिलेभर की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर वतन व कौम की सलामती के लिए दुआ की गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जगह-जगह मुस्तैद रहे।
बकरीद पर सबसे पहले खानकाह कादरी मस्जिद में सुबह छह बजे नमाज अदा की गई। उसके बाद शहर सहित पूरे जिलेभर की सभी मस्जिदों में नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

जामा मस्जिद शम्सी में सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा कराई गई। ईदगाह शम्सी में सुबह साढ़े नौ बजे नमाज अदा कराई तो ईदगाह पर नमाज अदा कराने से पूर्व मजहबी तकरीर हुई, जिसमें कुर्बानी के फराईज और दीन-ए-इस्लाम के तौर तरीकों पर रोशनी डालते हुए लोगों को दीन के रास्ते पर कायम रहने की हिदायत दी गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने आपसी गिले शिकवे दूर कर गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जामा मजिस्द के पास लगा मेला
शहर में स्थित जामा मस्जिद शम्सी के पास बृहस्पतिवार को मेला लगाया गया, जिसमें आए झूलों का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। मेले में लगे खानपान के ठेलों पर बच्चोंं व युवाओं की भीड़ रही। ठेले पर सबसे ज्यादा चाऊमीन, बर्गर, मोमोज और टिक्की की बिक्री हुई। वहीं लगी खेल-खिलौनों की दुकानों से बच्चों ने खूब खरीदारी की।
-
ग्रामीण इलाकों में भी खुशनुमा माहौल में मना त्योहार
बिल्सी। अगोल रोड पर स्थित ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए काफी संख्या में नमाजी पहुंचे। यहां पर ईदगाह के शाही इमाम मौलाना उस्मान साहब ने नमाज पढ़वाई। पिंडौल, खैरी, नैथुआ, मिर्जापुर शोहरा, सिरासौल, बहेटा गुंसाई गांव में भी ईद मनाई गई।
वजीरगंज। रफीकुल औलिया मस्जिद, फारूकियान चांद मस्जिद, एक मीनारा मस्जिद, हाफिज शहजाद खान मस्जिद, मदरसा इस्लामिया मस्जिद, मदरसा फैजाने हुजूर मस्जिद, चांद तारा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई।
उसावां। बकरीद पर कस्बे के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम रिठिया, गौतरा, भदेली आदि गांवों की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका चौहान के पति अनिल सिंह चौहान ने लोगों के घर-घर जाकर ईद की शुभकामनाएं दी।
ककराला। ईदगाह पर हाफिज रफी अहमद खान ने नमाज पढ़ाई व खुतबा सुनाया। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी।
ओरछी। बकरीद पर ओरछी के गांव पाठकपुर, धनियावली में नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी।
सैदपुर। बकरीद पर कस्बे की सभी मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा की गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बिसौली तहसीलदार अशोक कुमार सैनी और इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय पुलिस बल के साथ ईदगाह पर तैनात रहे।
कादरचौक। ईद-उल-अजहा पर रमजानपुर, गौरामयी, बेहटा डंवर नगर, बादुल्लागंज, लोहाठेर, मोहम्मद गंज, भमुइया भदसिया, इस्माइलपुर पट्टी सहित कई गांवों में ईदगाह व मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई।
इस्लामनगर। ईदगाह पर कस्बे के इमाम हाफिज नसीम खान ने ईद की नमाज अदा कराई गई। उपस्थित लोगों ने मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की।
दबतोरी। दबतोरा, संग्रामपुर, लक्ष्मीपुर, पपंगाव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद का त्योहार शांति पूर्वक मनाया।
बिसौली। नगर के ईदगाह में इजहार अशरफ ने नमाज अदा कराई। मस्जिद बिलाल में मौलाना शादाब रजा उवैसी, जामा मस्जिद में मौलाना अब्दुल मुक्तदिर, नफीस मस्जिद में हाफिज मजहर खान, कादरी मस्जिद में हाफिज अहमद हुसैन, मदीना मस्जिद, मरकज वाली मस्जिद में मौलाना नसीम अख्तर कासमी, खानकाह वाली मस्जिद में मौलाना अब्दुल बसी सैफी, मुंसफी वाली मस्जिद में हाफिज इमरान व नूरी मस्जिद नवीगंज में मौलाना जियाउल्ला ने नमाज अदा कराई। ईदगाह पर चेयरमैन अबरार अहमद, एसडीएम विजय कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, सीओ पवन कुमार, ईओ गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

अलापुर। बकरीद बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा की।
उघैती। उघैती क्षेत्र की मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा कराई गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स सभी जगहों पर तैनात रहा।

शहर के ईदगाह शम्सी में ईद की नमाज अदा करते लोग। संवाद

शहर के ईदगाह शम्सी में ईद की नमाज अदा करते लोग। संवाद

शहर के ईदगाह शम्सी में ईद की नमाज अदा करते लोग। संवाद

शहर के ईदगाह शम्सी में ईद की नमाज अदा करते लोग। संवाद

शहर के ईदगाह शम्सी में ईद की नमाज अदा करते लोग। संवाद

शहर के ईदगाह शम्सी में ईद की नमाज अदा करते लोग। संवाद

शहर के ईदगाह शम्सी में ईद की नमाज अदा करते लोग। संवाद

शहर के ईदगाह शम्सी में ईद की नमाज अदा करते लोग। संवाद

शहर के ईदगाह शम्सी में ईद की नमाज अदा करते लोग। संवाद

शहर के ईदगाह शम्सी में ईद की नमाज अदा करते लोग। संवाद

शहर के ईदगाह शम्सी में ईद की नमाज अदा करते लोग। संवाद

शहर के ईदगाह शम्सी में ईद की नमाज अदा करते लोग। संवाद

शहर के ईदगाह शम्सी में ईद की नमाज अदा करते लोग। संवाद

शहर के ईदगाह शम्सी में ईद की नमाज अदा करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed