{"_id":"5910698a4f1c1b9e08851970","slug":"pram-khomcha-people-removed-from-the-roadside","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेला-खोमचे वालों को सड़क किनारे से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेला-खोमचे वालों को सड़क किनारे से हटाया
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Mon, 08 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस का कदम
पुलिस ने मेन मार्केट में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए पैदल गश्त शुरू कर दी है। रविवार शाम को प्रभारी निरीक्षक के साथ कई पुलिस कर्मियों ने ठेला-खोमचे वालों से बात कर उन्हें फुटपाथ से दूर रहने की सलाह दी। घंटाघर चौराहे के आसपास से अस्थायी अतिक्रमणकारियों को हटा दिया गया।
पुलिस कर्मियों के निशाने पर वही ठेला-खोमचा वाले रहे जो सड़क को दबाकर ठेला खड़े कर लेते हैं। दुकानों के सामने अवैध रूप से तख्त डालकर सामान बेचने वालों को भी पुलिस कर्मियों ने हटा दिया। पुलिस ने फिलहाल उन्हें हिदायत देकर बख्श दिया है लेकिन ठेला-खोमचे की वजह से मार्केट में जाम लगा तो पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करते हुए चालान भी काटेगी। बता दें कि घंटाघर चौराहे और पुरानी मंडी और हलवाई चौक मोड़ के पास बेतरतीब खड़े होने वाले ठेला-खोमचों की वजह से अक्सर जाम का माहौल बना रहता है।
बदायूं रोड मार्केट में कश्यप पुलिया से आगे और कछला रोड बाजार में सिटी उपकेंद्र से आगे निकल कर कई दुकानदारों ने बिल्डिंग मैटेरियल का सामान भी सड़क पर डाल रखा है। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल के साथ पैदल गश्त पर निकले सब इंसपेक्टर अवधेश यादव ने बताया- पैदल गश्त अभियान जारी रहेगा। कई दुकानदार पुलिस से भी ऐसी शिकायतें करते रहे हैं। साप्ताहिक पैंठ वाले दिन मंगलवार और शनिवार को तो पैदल गुजरने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
पालिका भी दे चुकी है कार्रवाई का अल्टीमेटम
उझानी। मेन मार्केट समेत प्रमुख स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए एक पखवाड़ा पहले पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी की ओर से मुनादी कराके लोगों को खुद ही अतिक्रमण हटा लेने को सचेत किया गया था। स्थायी अतिक्रमण हटवाने के लिए पालिका को पीडब्ल्यूडी का सहयोग लेना पड़ेगा लेकिन वह गली-मोहल्ले के मार्केट से अतिक्रमण के खिलाफ फिलहाल कार्रवाई नहीं कर पाई है।