फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pradhan's son accused of cornering two village secretaries in a car

Budaun News: प्रधान पुत्र पर दो ग्राम सचिवों को कार में घेरने का आरोप

Thu, 25 Sep 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's son accused of cornering two village secretaries in a car
दातागंज। स्थानीय ब्लॉक और समरेर ब्लॉक में तैनात दो सचिवों को एक प्रधान के पुत्र ने अपने आठ-दस हथियारबंद साथियों के साथ उस समय घेर लिया जब वे एक ही कार से बरेली जा रहे थे।
विज्ञापन

सचिवों का आरोप है कि जब उनकी कार को घेरा गया तो प्रधान के पुत्र ने कार से बाहर निकलने की चेतावनी दी, लेकिन वे नहीं उतरे। कार की खिड़कियों के शीशे चढ़ा लिए ताकि कोई अनहोनी न हो जाए। ग्रामीणों के एकत्र होने पर प्रधान का पुत्र उन्हें जान से मारने की की धमकी देते हुए चला गया।
विज्ञापन

स्थानीय ब्लाक में सचिव सुधीर कुमार सिंह पहले तहसील क्षेत्र के ही दूसरे ब्लॉक समरेर में रह चुके हैं। उनका साथी सचिव राजकुमार समरेर ब्लाॅक में ही तैनात है। मंगलवार की शाम दोनों कार से किसी काम से बरेली जा रहे थे। कार सुधीर की थी और वह ही ड्राइविंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जब वे झुकसा गांव के पास पहुंचे तो एक गांव के प्रधान का पुत्र अपने हथियारबंद आठ-दस साथियों के साथ आ धमका और कार को घेर लिया। गाली गलौज करते हुए कार से निकले की चेतावनी देने लगा। उन लोगों के भय से उन्होंने कार के शीशे चढ़ा लिए और कार से नहीं उतरे। इसी बीच गांव के तमाम लोग वहां एकत्र होने लगे।

ग्रामीणों की संख्या बढ़ती हुई देख आरोपी प्रधान का पुत्र अपने साथियों को लेकर चला गया लेकिन जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी देता गया।इस घटना के पीछे क्या मामला है। सचिव कुछ नहीं बता पा रहे हैं। इन सचिवों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed