फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pradhan was crushed to death by Bolero to create an accident

Budaun News: हादसा बनाने के लिए बोलेरो से कुचलकर की गई थी प्रधान की हत्या

Mon, 13 Mar 2023 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Pradhan was crushed to death by Bolero to create an accident
उसावां। बोलेरो की टक्कर से हुई प्रधान राजबहादुर सिंह की मौत हादसा नहीं, बल्कि उनकी साजिशन हत्या की गई थी। हत्याकांड को अंजाम चुनावी रंजिश में दिया गया था। प्रधानी का चुनाव हारने वाले पक्ष ने साजिश रचकर प्रधान को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने भी मामला सड़क हादसे में ही दर्ज किया था लेकिन कई साक्ष्य मिलने के बाद हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

पिछले साल छह दिसंबर को बछेली दारानगर के मझरा उदैया नगला में रहने वाले राजबहादुर सिंह उसावां से बाइक में पेट्रोल डलवाकर अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान बोलेरो ने उनको कुचल दिया था। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रधान की पत्नी सुनहरी देवी ने अज्ञात बोलेरो चालक और गांव के ही बबलू, अवधेश, चोबसिंह, बागेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले की पड़ताल शुरू की तो सड़क हादसे के बजाय हत्या की दिशा में भी जांच शुरू कर दी। वजह थी कि मृतक की पत्नी ने गांव के ही आरोपियों पर हत्या करने का भी संदेह जाहिर किया था। इसके बाद पुलिस को पुख्ता सबूत मिले तो आरोपी बबलू और अवधेश को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के लिए खरीदी थी नई बोलेरो
- प्रधान की हत्या की साजिश अवधेश और बबलू ने रची थी। अवधेश पक्ष का प्रधान हारा था इसलिए दोनों को शक था कि अब विजयी हुए प्रधान उन पर मुकदमा दर्ज कराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने चोब सिंह और बागेश को भी इस योजना में शामिल कर लिया। इसके बाद योजना के तहत अवधेश ने बोलेरो खरीदी और उसको छिपाकर रखा था। बाद में इसी से कुचलकर प्रधान की हत्या कर दी गई।

ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा
- पुलिस को जब हत्या से जुड़े कुछ साक्ष्य मिले तो इस दिशा में जांच करते हुए घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान पता चला कि जिस बोलेरो से प्रधान को कुचला गया था वह प्रधान के ईद-गिर्द चार से पांच बार निकली थी। यहीं से पुलिस ने बोलेरो का नंबर ट्रेस किया और बोलेरो मिलते ही हत्याकांड का खुलासा हो गया। इस संबंध में एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान की हत्या को हादसा दिखाने का प्रयास किया गया था। साक्ष्यों के आधार पर घटना का वर्कआउट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed