फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Power supply collapsed, three lakh people affected

Budaun News: विद्युत आपूर्ति चरमराई, तीन लाख लोग प्रभावित

Thu, 10 Apr 2025 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Power supply collapsed, three lakh people affected
बदायूं। जिले में बृहस्पतिवार सुबह चली तेज हवा व बूंदाबांदी के चलते शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। लोकल फॉल्ट व तार टूटने की वजह से 300 से अधिक गांव के करीब तीन लाख लोग प्रभावित रहे। इसके साथ ही शहर के नवादा 132 केवी ट्रांसमिशन से करीब आधे घंटे के लिए शटडाउन लिया गया। इससे पूरे शहर में विद्युत आपूर्ति बंद रही। हालांकि शाम तक सभी स्थानों पर मरम्मत कार्य के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन


जिले में हल्की बूंदाबांदी व तेज हवा से विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई। सुबह-सुबह बिजली गुल होने से जिले के कई उपकेंद्रों से जुड़े 300 गांव के उपभोक्ताओं को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। कहीं पांच तो कहीं छह घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

उधर, शहर के नवादा ट्रांसमिशन 33 केवी लाइन से पोषित सभी उपकेंद्रों को भी बूंदाबांदी के चलते बंद करना पड़ा। इससे शहर समेत देहात क्षेत्र के नौ उपकेंद्रों से जुड़े गांवों की विद्युत आपूर्ति गुल रही। वहीं, अधिकांश देहात क्षेत्रों में लोकल फॉल्ट व तार टूटने की वजह से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके साथ ही विद्युत निगम ने ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्रों से गांवों की विद्युत आपूर्ति को शटडाउन दिया गया। इसकी वजह यह रही है कि इस समय खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है। तार टूटने की वजह से गेहूं की फसल में आग लग जाती है। इसके चलते करीब एक घंटे तक देहात के उपकेंद्रों से पोषित गांवों की विद्युत आपूूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बूंदाबांदी बंद होने के बाद कर्मचारियों ने टूटे तार व लोकल फॉल्ट पर मरम्मत कार्य शुरू किया। इसके बाद कहीं दो घंटे तो कहीं पांच घंटे बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी है। हालांकि शाम तक सभी क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई।



गर्मी में मरम्मत कार्य के नाम पर खानापूर्ति
विद्युत निगम का दावा रहता है कि गर्मी के मौसम में लोकल फाल्ट व ओवरलोडिंग को रोकने के लिए उपकेंद्रों और लाइनों में मरम्मत कार्य किया जाता है। इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। बावजूद इसके हवा चलने और बूंदाबांदी होते ही विद्युत व्यवस्था चरमरा जाती है। फैजगंज बेहटा, आसफपुर, रेहड़िया, अलापुर, जगतपुर, वजीरगंज समेत कई देहात क्षेत्रों में पांच घंटे से अधिक उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की समस्या से जूझना पड़ा।



मेन लाइन में हुआ ब्रेकडाउन, नौ घंटे ठप रही बिजली
बिल्सी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे उझानी-बिल्सी के मध्य मुख्य लाइन मामूली हवा के चलने से ब्रेक डाउन में चली गई। इसके कारण नगर क्षेत्र की आपूर्ति करीब नौ घंटे तक ठप रही। इससे यहां के लोग काफी परेशान रहे। गांव रोहान के पास हवा के कारण पेड़ की टहनी मुख्य लाइन से छू गई, जिससे लाइन में अचानक फॉल्ट आ गया। इसके कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति नौ घंटे तक ठप रही। शाम के करीब छह बजे फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति को सुचारू किया गया। आपूर्ति ठप होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीने के पानी के लिए तक इधर-उधर भटकना पड़ा। इधर, जेई दिनेश कुमार ने बताया कि सुबह बरसात के बाद चली तेज हवा में एक पेड़ की टहनी लाइन से छू गई थी, जिससे लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। बाद में फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed