{"_id":"a7c77da059d4f8afc0a8dd6dfb67d662","slug":"power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने की डबल ग्रुप सप्लाई की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने की डबल ग्रुप सप्लाई की मांग
ujani
Updated Fri, 02 Jan 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात्रिकालीन कटौती से जूझ रहे बिजली उपभोक्ताओं के हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस ने कमान संभाल ली है। डबल ग्रुप की बहाल करने की वकालत करते हुए कांग्रेसियों ने सामूहिक हस्ताक्षरित चिट्ठी लिखकर उपभोक्ताओं की दास्तां बया की है।
विज्ञापन
कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री प्रशांत नोष्नीवाल की अगुवाई में कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह में उपभोक्ताओं के घरों पर पहुंचे। उन्होंने डीएम के नाम लिखी गई चिट्ठी पर हस्ताक्षर भी कराए। कहा कि बिजली अफसरों ने तहसील मुख्यालयों को तो डबल ग्रुप के साथ 16 घंटा सप्लाई का शेड्यूल जारी कर दिया है लेकिन नागरिकों को रात्रिकालीन कटौती का शिकार बना लिया गया है। तोष्नीवाल ने सिंगल ग्रुप की सप्लाई के लिए विभागीय अफसरों को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेसियों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। जिला संगठनमंत्री ने बताया कि प्रशासन को बिजली उपभोक्ताओं के साथ भेदभाव की नीति भी बदलनी होगी।
विज्ञापन
बता दें कि जिले में प्रत्येक तहसील मुख्यालय को पिछले सप्ताह से डबल ग्रुप की सप्लाई मिल रही है लेकिन उझानी को सिंगल ग्रुप में रखा गया है। चिट्ठी पर श्याम मोहन, रवि सैनी, दिनेश कुमार, राहुल, पवन, अजयपाल, यामीन आदि ने भी हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन