{"_id":"65de4e66234988cdaa0539aa","slug":"power-failure-x-ray-ultrasound-pathology-services-halted-in-district-hospital-badaun-news-c-123-1-sbly1018-114245-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल: जिला अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल: जिला अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी सेवाएं ठप
विज्ञापन
मोरपाल।
जंपर उड़ने से चार घंटा जिला अस्पताल की बिजली गुल, मरीजों को दिक्कतों का करना पड़ा सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मंगलवार 11 बजे अचानक जंपर उड़ने से जिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथालॉजी कराने आए मरीजों को चार घंटे तक इंताजर करना पड़ा। दो बजे के बाद मरीज मायूस होकर घर लौट गए।
गर्मियों में हर साल जिला अस्पताल की बिजली रूलाती है। सात-सात घंटे बिजली न आने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बीते साल भी गर्मियाें में बुरा हाल रहा । अब गर्मी शुरू होते ही बिजली फिर से आंख मिचौली खेलने लगी है। पिछले सप्ताह भी दो घंटे बिजली गुल रही जिससे मरीजों ने इंतजार के बाद जांच कराई। सोमवार को भी पांच घंटा बिजली गुल रही। मंगलवार को सुबह आठ बजे अस्पताल खुला। नौ बजे से पर्चा खिड़की से पर्चा बनना शुरू हुए। दस बजे डॉक्टर और कर्मचारी अपनी -अपनी सीट पर बैठे। 10 से 11 बजे तक एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी की जांच कराने वालों की लाइन लग गई। इसी दौरान बिजली लाइन का जंपर टूट गया और एक फेस से बिजली गुल हो गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद बिजली सप्लाई शुरू हो सकी।
-- -- -- -- -- -
जनरेटर के जरिये 99 मरीजों की हुई सीटी स्कैन की जांच
- जिला अस्पताल में बिजली ठप होने के बाद सीटी स्कैन विभाग में भी मरीजों और तीमारदाराें की लाइन लगी थी। हालांकि, यहां व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए जनरेटर का सहारा लिया गया। दूसरी ओर जिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति के लिए तीन बड़े जनरेटर हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन इन जनरेटर को चलाता ही नहीं है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
अचानक बिजली जाने के बाद विभाग के कर्मचारियों को बताया तो टीम ने अस्पताल आकर देखा। जंपर उड़ने से दिक्कत आई थी। गर्मी के मौसम को देखकर विभाग को पत्र भेजकर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की जाएगी। बाद में फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी गई।- डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस
बहन जिला अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार को सुबह 11 बजे नाक का एक्सरे कराने को डॉक्टर ने लिखा था। जब बहन को लेकर एक्स-रे विभाग गए तो बिजली नहीं थी। बिजली न आने पर एक्स-रे भी नहीं हो सका। -मोरपाल, तीमारदार
जिला अस्पताल में बहन की ब्लड जांच सोमवार को कराई थी। मंगलवार को जांच रिपोर्ट लेनी थी लेकिन बिजली न होने से जांच रिपोर्ट तीन बजे के बाद मिली। रिपोर्ट मिलने के बाद ही डॉक्टर को दिखाया जा सका।- मैकू लाल, तीमारदार