{"_id":"99ca29631cb260396df45b8057318579","slug":"power-chacking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में दस नए कनेक्शन दिए, डेढ़ लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग में दस नए कनेक्शन दिए, डेढ़ लाख वसूले
beisi
Updated Thu, 15 Jan 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजली विभाग की टीम ने क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में चेकिंग की। इस दौरान 10 लोगों को नए कनेक्शन दिए। नौ घरेलू कनेक्शनों को कॉमर्शियल में बदला गया। डेढ़ लाख रुपये का राजस्व भी वसूला गया।
विज्ञापन
एसडीओ अवनीत प्रताप सिंह ने बताया कि चेकिंग टीम ने अंबियापुर में कई घरों में घरेलू कनेक्शन चेक किया। पाया कि लोग घरेलू कनेक्शन से दुकानों में बिजली जला रहे हैं। इनके कनेक्शन कॉमर्शियल में बदले गए। टीम ने क्षेत्र के गांव बैरमई खुर्द, जरसैनी, बांसबरौलिया, बैरमई बुजुर्ग में भी चेकिंग की। यहां कटिया डालकर बिजली जला रहे दस लोगों को नए कनेक्शन दिए गए। दो आटा चक्की का लोड बढ़ाया गया।
विज्ञापन
टीम में दातागंज के एसडीओ कृष्ण कुमार, जेई अलापुर नैनपाल सिंह, समरेर के रामेश्वर दयाल, नागरझूना के विनोद कुमार एवं बिल्सी के सीके पटेल शामिल रहे।