फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Potato, mustard and tomato damage due to rain

Budaun News: आलू, सरसों और टमाटर को वर्षा से नुकसान

Fri, 02 Feb 2024 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Potato, mustard and tomato damage due to rain
झुलसा रोग की चपेट में आलू की फसल।
बदायूं/ उझानी। देर रात से बृहस्पतिवार सुबह तक हुई वर्षा ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। खेतों में पानी भर जाने से आलू को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। पहले से ही पिछेती झुलसा की चपेट में रहे आलू की पैदावार प्रभावित होगी। इसके साथ ही सरसों और टमाटर समेत सब्जी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन

पिछले महीने घने कोहरे की वजह से आलू की फसल पिछेती झुलसा की चपेट में आ गई थी। अधिकांश रकबे में झुलसा ने आलू के पौधों की पत्तियों को झुलसा दिया था। इसके बाद अब वर्षा का पानी खेतों में भर गया है। बिसौली, सहसवान, उझानी, दातागंज और अलापुर क्षेत्र में आलू की फसलें सर्वाधिक प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

किसान प्रेमपाल ने बताया कि बारिश एक-दो दिन और होती है तो आलू का कंद खेतोंं में ही सड़ जाएगा। इसका सीधा प्रभाव पैदावार पर पड़ेगा। इसी तरह सरसों, टमाटर, मिर्च, पत्ता गोभी पर भी बारिश का असर पड़ा है। बारिश के दौरान तेज हवा के झोकों से टमाटर के पौधे गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि सरसों की फली में दाना पकने के दौरान बूंदाबांदी ज्यादा नुकसानदायक रहती है। ऐसे में धूप के अभाव में सरसों की फली के अंदर दाना सड़ सकता है। इधर, मौसम विज्ञानियों की ओर से बारिश के दौरान ओलावृष्टि के संकेत दिए जा रहे हैं। ओलावृष्टि सब्जियों समेत सभी फसलों के घाातक साबित होगी।
-
बहुरे गेहूं के दिन, अच्छी पैदावार के संकेत
मौसम में बदलाव के साथ अचानक बारिश ने गेहूं की फसल के अच्छे दिनों की शुरुआत हो गई है। बारिश होने से गेहूं के खेतों में जहां हरियाली लौट आई है, वहीं पैदावार भी बंपर होने की उम्मीद बन गई है। किसान नेमचंद्र ने बताया कि पिछले चार-छह दिनों से सिंचाई की जरूरत महसूस की जा रही थी। ऐसे में गेहूं की एक बार की सिंचाई बच गई है।

-
बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार सुबह तक बारिश होने से गेहूं की फसल को काफी फायदा रहेगा। आलू, सरसों और टमाटर को नुकसान हुआ है। किसानों को आलू के खेतों से बारिश के पानी के निकास की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे आलू सड़ने से बच जाएगा।
- डॉ. संजय कुमार, कृषि वैज्ञानिक

झुलसा रोग की चपेट में आलू की फसल।

झुलसा रोग की चपेट में आलू की फसल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed