{"_id":"6807f33a0ef73b51f70b3c01","slug":"postmaster-died-after-drowning-in-ganga-at-attina-ghat-badaun-news-c-123-1-bdn1008-138064-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अटैना घाट पर गंगा में डूबने से पोस्टमास्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अटैना घाट पर गंगा में डूबने से पोस्टमास्टर की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में विलाप करते मृतक प्रदीप के परिजन। संवाद
उसहैत। अटैना घाट पर मंगलवार दोपहर पोस्ट मास्टर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वह छह दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गए थे। एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उनको बाहर निकाला। घर के एकलौते पोस्ट मास्टर बेटे की मौत से उसके साथियों व परिवार में कोहराम मचा है।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा निवासी प्रदीप कुमार (22) पुत्र सुरेश पाल सिंह उसहैत थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर के पोस्ट ऑफिस में ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार दोपहर उनके साथ पोस्ट ऑफिस के साथी उसहैत थाना क्षेत्र के गांव लीलमा निवासी आदर्श, उसहैत कस्बा निवासी सूरज, उसहैत क्षेत्र के गांव कटरा सहादतगंज निवासी आलोक, अलापुर कस्बा निवासी अर्जुन व अलापुर थानाक्षेत्र के कस्बा म्याऊं निवासी राहुल उसहैत थाना क्षेत्र अटैना गंगा घाट पर नहाने गए थे।
गंगा में नहाते समय प्रदीप कुमार गहरे पानी में चले गए। इससे वह गंगा में डूब गया। उन्हें डूबता देख अन्य साथियों ने चीख पुकार मचा दी। इधर, घाट पर मौजूद गोताखोर बचाने के प्रयास में गंगा में कूद गए। गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद प्रदीप कुमार को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची यूपी डायल 112 की पीआरवी उन्हें जिला अस्पताल लेकर आई। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि प्रदीप कुमार घर में चार बहनों में एकलौता भाई थे।