फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Population 1200, voters 720 and 2200 farmers taking Samman Nidhi

गांव की आबादी 12 सौ, मतदाता सात सौ और किसान सम्मान निधि 22 सौ को

Mon, 17 Oct 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Population 1200, voters 720 and 2200 farmers taking Samman Nidhi
दातागंज (बदायूं)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अपात्र लाभार्थियों को लेकर शुरू से ही विवादों में रही है। अब दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव कांसी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस गांव की आबादी 1200 है, 720 मतदाता हैं, लेकिन योजना के तहत लाभ रहे किसानों की संख्या 2200 है।
विज्ञापन

योजना के तहत केंद्र सरकार छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देती है। पात्र किसानों को प्रत्येक वर्ष छह हजार रुपये दिए जाते हैं। इसका भुगतान तीन किस्तों में सीधे उनके खातों में किया जाता है। जिले में अब तक सैकड़ों अपात्र किसानों की सम्मान निधि बंद की जा चुकी है। इसके बाद भी जो मामला सामने आया है वह वाकई हैरत में डालने वाला है।
विज्ञापन

कांसी गांव में ज्यादातर परिवार छोटे और सीमांत किसानों के ही हैं। इस गांव के 2200 लोगों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। यह गांव की आबादी से एक हजार और मतदाताओं की संख्या से करीब 1500 ज्यादा है। गांव के प्रधान हरीओम मिश्रा का कहना है कि उनके गांव के करीब 250 किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। बाकी के नाम सूची में कैसे और कहां से शामिल हो गए इस बारे में उनको नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दी है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि शायद डाटा फीडिंग के कारण दूसरे गांवों के किसानों के नाम कांसी गांव में चढ़ गए हैं। दूसरे गांवों के किसानों के नाम कांसी गांव की सूची में चढ़ गए हैं। यह डाटा फीडिंग में हुई चूक है। जांच करा कर सुधार कराया जाएगा। अगर कोई अपात्र किसान पाया जाता है तो सम्मान निधि बंद करने के साथ उससे रिकवरी कराई जाएगी। -राम किशोमणि, एसडीएम दातागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed