फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   poonam first in 800 meter rase

आठ सौ मीटर दौड़ में पूनम अव्वल

Wed, 17 Dec 2014 11:29 PM IST
उझानी/कछला।
उझानी/कछला। Updated Wed, 17 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
poonam first in 800 meter rase
गोविंद बल्लभ पंत डिग्री कॉलेज में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुईं। पहले दिन दौड़ के हिट्स हुए। आठ सौ मीटर की छात्रा वर्ग की दौड़ में पूनम ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

कॉलेज के मैदान पर खेलकूद प्रतियोगिता पूर्वाह्न में शुरू हुई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एएस यादव ने हरी झंडी दिखाई। छात्रा वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में पूनम ने प्रथम स्थान पाया। आरती दूसरे और सीमा तीसरे स्थान पर रहीं। एक सौ मीटर में छात्र और छात्रा वर्ग के हिट्स हुए। करीब 15 प्रतिभागियों ने फाइनल मुकाबले में हिस्सेदारी को जगह पक्की की। चक्का फेंक और गोला फेंक में भी छात्र वर्ग के प्रतिभागियों ने सेमीफाइनल क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्मअप के दौरान भी प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। इसमें चंद्रकला, गोरी, सपना, सीमा, शिल्पी, रंजना आदि भी शामिल रहीं। प्रतियोगिता शुरू होने पर अतिथियों के सम्मान में कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमां बांध दिया। छात्राओं ने सामाजिक कुरीति मिटाने के लिए नाटक के जरिए जागरूकता का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन के विजेताओं को कॉलेज के प्रबंधक रामशंकर भारद्वाज ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर पीटीआई गौतम सिंह, विशाल दुबे, फैजान अहमद, मोहम्मद अयूब, अवधेश आर्य, तेजेंद्र राघव, नीरू शर्मा, सारिका सक्सेना, दीपशिखा, सीमा सक्सेना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed