फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Politics Heats Up Over Death of Anganwadi Worker

Budaun News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत से गर्माई सियासत

Fri, 03 Apr 2026 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Politics Heats Up Over Death of Anganwadi Worker
मोहल्ला गदियाना में प्रीति के परिजनों से मुलाकात करते कांग्रेस के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। मोहल्ला गदियाना निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 42 वर्षीय प्रीति के निधन के बाद सियासत गर्मा गई है। शुक्रवार को कांग्रेस के शिष्टमंडल ने मृतका के घर पहुंचकर सांत्वना दी। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से वार्ता भी कराई। उन्होंने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। वहीं, तहसीलदार ने घर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

प्रीति शंखवार के पति संतोष ने बताया था कि पत्नी हृदय रोग की मरीज थीं। बीएलओ होने के कारण एसआईआर अभियान में काफी दबाव में काम किया था। आरोप लगाया कि खाता अपडेट कराने के लिए 17 फरवरी को वह डीपीओ अरविंद रस्तोगी से मिलीं तो उन्होंने दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन

इसके बाद तबीयत बिगड़ने से मंगलवार को उनकी मौत हो गई। बेटी ने वीडियो बनाकर आरोप लगाए थे। इसके बाद डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को मामले की जांच दी। शुक्रवार को तहसीलदार सत्येंद्र कटियान ने घर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश के बाद शुक्रवार को जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मृतका के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। रजनीश ने फोन के जरिये मृतका की बेटी से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की वार्ता कराई। राय ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दुख साझा किया और कहा कि पूरी पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। सरकार में सर्वाधिक अत्याचार छोटे कर्मचारियों पर हो रहा है।

शिष्टमंडल में उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी, अनिल श्रीवास्तव, जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, एनएसयूआई उपाध्यक्ष प्रत्यूष मिश्रा शामिल रहे।
--
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के शिष्टमंडल ने की मुलाकात
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के शिष्टमंडल ने प्रीति शंखवार के परिजनों से मिलकर दुख जताया। जिलाध्यक्ष विनीता द्विवेदी ने बताया कि बीएलओ ड्यूटी नाजायज ढंग से जबरन कराकर सेवा समाप्ति की निरंतर धमकी भी दी जा रही है। ऐसी स्थिति में सदमे के कारण प्रीति की हृदयघात के कारण मौत हो गई। बैंक से किसी व्यक्ति ने फर्जी ढंग से ऋण लिया था। इसकी किस्त उनके खाते से काटी जा रही थी। शिष्टमंडल में विश्वमोहन भारद्वाज, मृत्युजय मिश्रा, अनीता, पुष्पा आदि मौजूद रहे।
--
परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बीमार रहने और इलाज चलने की बात बताई है। रिपोर्ट डीएम को दे दी गई है।
-प्रवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed