फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

पूर्व विधायक एसोसिएशन लड़ेगी अल्पसंख्यकों को आरक्षण की लड़ाई

Sun, 18 Sep 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:03 AM IST
सार

पूर्व विधायक एसोसिएशन अल्पसंख्यकों को आरक्षण की लड़ाई लड़ेगी।अल्पसंख्यकों में जैन, सिख, पारसी सभी के लिए आरक्षण की लड़ाई शुरू की जाएगी।जामा मस्जिद को नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा करने के मामले पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग चर्चा में बने रहने को माहौल खराब कर रहे हैं।

विज्ञापन
political

विस्तार

बदायूं। पूर्व विधायक एसोसिएशन अल्पसंख्यकों को आरक्षण की लड़ाई लड़ेगी। शहर के एक होटल में हुई बैठक में प्रदेश के कई जिलों के पूर्व विधायक जुटे। यहां अल्पसंख्यकों के सामाजिक, आर्थिक, सुरक्षा, राजनीतिक और शैक्षणिक हालात पर चर्चा हुई। जामा मस्जिद प्रकरण को भी उठाया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक व उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष आबिद रजा ने शनिवार को प्रदेश के कई जिलों के अल्पसंख्यक पूर्व विधायकों को बदायूं बुलाकर बैठक की। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक एसोसिएशन मिशन अल्पसंख्यक आरक्षण शुरू करेगी। अल्पसंख्यकों में जैन, सिख, पारसी सभी के लिए आरक्षण की लड़ाई शुरू की जाएगी। जामा मस्जिद को नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा करने के मामले पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग चर्चा में बने रहने को माहौल खराब कर रहे हैं। ये एसोसिएशन कोई राजनीतिक मंच नहीं है। हम किसी राजनीतिक दल का विरोध या समर्थन नहीं कर रहे। एसोसिएशन में सभी राजनीतिक दलों के अल्पसंख्यक वर्ग से ताल्लुक रखने वाले पूर्व विधायकों को आमंत्रित किया गया है। कहा कि कई राज्य अल्पसंख्यकों को आरक्षण देते हैं, लेकिन यूपी में अल्पसंख्यकों को आरक्षण नहीं मिलता।
विज्ञापन

-
अभी तो लावारिस, किसी पार्टी में नहीं
बैठक के बाद हुई बातचीत में एक सवाल के जवाब में पूर्व विधायक आबिद ने कहा कि वह अभी किसी पार्टी में नहीं हैं, लावारिस हैं। आरक्षण के लिए किस तरह लड़ाई लड़ेंगे, इस पर कहा कि अगली बैठक का इंतजार करिए। कई सवालों को वह टाल गए। हालांकि उनकी इस कवायद को अगले राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बैठक में शामिल हुए ये पूर्व विधायक
आबिद रजा की अध्यक्षता में हुई पूर्व विधायक एसोसिएशन की बैठक में प्रयागराज से सईद अहमद, कुंदरकी से हाजी रिजवान, मुरादाबाद से हाजी इकराम कुरैशी, निघासन से आरए उस्मानी, रूदौल से रुश्दी मियां, सरोजिनी नगर से इरशाद खान, फिरोजाबाद से अजीम खान, बिल्सी से हाजी बिट्टन, सीतापुर से हाशिम अली, कन्नौज से उवैद मियां, अमरोहा से अशफाक अली, बुलंदशहर से दिलनवाज, रामपुर से यूसुफ खान, पीलीभीत से अरशद खान, लखीमपुर से शकील अहमद, सुल्तानपुर से अबरार खान, शाहजाहांपुर से अशफाक उल्लाह आदि पूर्व विधायक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed