फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

सपा का सदस्यता अभियान शुरू, अधिकाधिक सदस्य बनाने पर जोर

Thu, 11 Aug 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
political
बदायूं। राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार से सपा का सदस्यता अभियान शुरू हो गया। जिले के सदस्यता अभियान प्रभारी विधायक और पूर्व मंत्री इकबाल महमूद ने बुधवार को सपा जिला कार्यालय पर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश और देश की जनता को डबल इंजन सरकार के नाम पर गुमराह कर रही है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी चरम पर पहुंच रही है और भाजपा असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। सांप्रदायिक माहौल खराब करके भाजपा वोट बैंक बनाना चाहती है। देश-प्रदेश की जनता यह जान चुकी है। भाजपा सरकार में किसान, छात्र, नौजवान, व्यापारी, बेरोजगार, अल्पसंख्यक हर वर्ग परेशान है। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने की। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव, पूर्व विधायक आशीष यादव, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, सहसवान विधायक ब्रजेश यादव, शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव, कैप्टन अर्जुन, अवनीश यादव, फखरे अहमद शोबी, अवधेश यादव आदि ने भी बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed