फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बिसौली में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 05 May 2022 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
political
बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। अघोषित बिजली कटौती की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बिसौली में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह, अंकित चौहान के नेतृत्व में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या का निदान करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि हर 15 मिनट में किए जा रहे पावर कट को पूर्ण रूप से बंद किया जाए ताकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फुंकने से बचाया जा सके। बिजली सप्लाई का रोस्टर आम जनता के सामने रखा जाए। कहा कि एक माह से सप्लाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। भीषण गर्मी में आम जनता बेहाल है। बिजली न मिलने से पेयजल की समस्या भी पैदा हो गई है। वर्तमान में चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है। जबकि सरकार 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रही हैं। क्षेत्र के किसान भी बिजली और पानी न मिलने से परेशान हैं। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, महासचिव राम रतन पटेल, अंकित चौहान ने कहा कि परीक्षाओं के दौरान बिजली कटौती की जा रही है। इस कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मौके पर हाजी नुसरत अली, लोकपाल सिंह, नरेश यादव, देवेंद्र चौहान, किशनवीर मौर्या, नरेंद्र सिंह, मेहरबान सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed