{"_id":"61a52c7a95337e6a79294ec8","slug":"political-badaun-news-bly467718341","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम राज्यमंत्री बोले- तेजी से करें अधिकारी काम, न हो लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम राज्यमंत्री बोले- तेजी से करें अधिकारी काम, न हो लापरवाही
विज्ञापन
बदायूं कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करते श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व डीएम। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील कुमार भराला ने सोमवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन किया जाए। पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार व्यापक तौर पर किया जाए, जिससे हर पात्र व्यक्ति को लाभ मिले। बैठक में मौजूद उद्योग व्यापार प्रतिनिधियों और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों से जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करने का आह्वान किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वीरेंद्र धींगड़ा ने योजनाओं के आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन जमा कराने की सुविधा श्रम विभाग कार्यालय से किए जाने का अनुरोध किया। वहीं, परिषद के अध्यक्ष ने 30 नवंबर को आयोजित बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखने का आश्वासन दिया। ट्रेड यूनियन अध्यक्ष असरार अहमद ने श्रम कल्याण परिषद की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए बैनर पोस्टर लगाए जाने का सुझाव दिया। इससे अधिक श्रमिकों तक इनकी जानकारी पहुंचे और वह इनका लाभ उठा सकें। श्रम कल्याण परिषद अध्यक्ष ने कारखाना मालिकों से गेट पर योजनाओं की जानकारी वाले बैनर लगाने को कहा। श्रम विभाग को प्रचार प्रसार करने तथा अधिक से अधिक श्रमिकों को इसका लाभ दिलाए जाने के लिए निर्देशित किया। बैठक के अंत में सहायक श्रमायुक्त अजीत कुमार कनौजिया ने आभार जताया।
नाधा इलाके में बिजली कटौती का मुद्दा उठाया
भाजपा की ओर से पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव ने बैठक के दौरान बताया कि नाधा क्षेत्र के करीब डेढ़ सौ गांवों में जबरदस्त बिजली कटौती की जा रही है। मुश्किल से तीन से चार घंटे बिजली आती है। ऐसे में फसलें सूख रही हैं। किसानों के सामने गंभीर स्थिति है, इसका निदान किया जाए।