{"_id":"6169d3facfca4d322270cb31","slug":"political-badaun-news-bly463006649","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखूपुर सीट से मुस्लिम खां ने भी की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखूपुर सीट से मुस्लिम खां ने भी की दावेदारी
विज्ञापन
ककराला में हुई पत्रकार वार्ता में बोलते हाजी मुस्लिम खां। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ककराला। शेखूपुर विधानसभा सीट पर नए समीकरण पैदा हो गए हैं। यहां अब उसहैत सीट से विधायक रहे मुस्लिम खां ने दावेदारी ठोक दी है। इससे दो दिग्गजों आशीष यादव और मुस्लिम खां की दावेदारी को लेकर पार्टी में रार बढ़ सकती है। हालांकि प्रेसवार्ता में रहे जिलाध्यक्ष ने बाद में ऐसी संभावना से इनकार किया।
पूर्व राज्यमंत्री स्व. बनवारी सिंह के बेटे आशीष यादव उसहैत व इसके परिसीमन से बनी शेखूपुर सीट से विधायक रहे हैं। पिछले चुनाव में वह भाजपा के धर्मेंद्र शाक्य से चुनाव हार गए थे। माना जा रहा है कि सपा से बरसों पुराने जुड़ाव वाले इस परिवार के सदस्य आशीष या उनके बेटे हिमांशु फिर शेखूपुर सीट से दावेदारी करेंगे। इस बीच शुक्रवार को पूर्व विधायक मुस्लिम खां ने अपने ककराला आवास स्थित कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता करके सपा की नीतियां और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की तारीफों के पुल बांधे। इस बीच कहा कि उन्होंने शेखूपुर सीट से चुनाव लड़ने को आवेदन किया है, हालांकि जो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निर्णय लेंगे वह मंजूर होगा। किसी भी स्थिति में दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, राजीव राज, शशांक यादव, फ़हीमद्दीन, फ़ैजान आजाद, अजमल खां, अफ़जल खां, नदीम खां, मोअज्जम खां आदि मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष बोले- जो पार्टी में नहीं, उस पर क्या विचार करें
सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल यादव ने मुस्लिम खां की दावेदारी के सवाल पर कहा कि अभी किसी ने कोई आवेदन नहीं किया है। सपा बड़ी पार्टी है, हर सीट पर कई दावेदार हैं पर पार्टी किसे टिकट देगी या उच्चस्तरीय मामला है। आबिद रजा की शहर सीट से दावेदारी के सवाल पर कहा कि जब आबिद रजा सपा में हैं ही नहीं तो उनकी दावेदारी का सवाल ही नहीं उठता। पार्टी पहले अपने अंदर के लोगों को समायोजित करेगी।
विज्ञापन
आज आएंगे शेरवानी, आबिद के घर करेंगे प्रेसवार्ता
जिले के पांच बार सांसद रहे पूर्व मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी सपा में आने के बाद एक बार फिर जिले की राजनीतिक धुरी बनने जा रहे हैं। वह शनिवार को शहर आ रहे हैं। इस दौरान वह पूर्वाह्न 11 बजे पूर्व मंत्री आबिद रजा के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करेंगे। साथ ही ककराला में मुस्लिम खां की ओर से कराए जा रहे सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।