{"_id":"6169d355c1c4834c4e695a73","slug":"political-badaun-news-bly4630062151","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे में गई जमीन के मुआवजे के लिए कांग्रेसियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे में गई जमीन के मुआवजे के लिए कांग्रेसियों ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। क्षेत्र में कुछ किसानों को गंगा एक्सप्रेस वे में गई जमीन का वाजिब मुआवजा नहीं मिल सका है। इसके लिए वे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह भी अपनी टीम के साथ धरने में शामिल हो गए।
गंगा एक्सप्रेस वे के तहत तहसील में कई किसानों को बैनामा कराने के पांच महीने बाद भी मुआवजा नहीं दिया गया है। मुआवजे की मांग को लेकर किसान संगठनों ने भी बीते दिनों आंदोलन करने की धमकी दी थी। बावजूद इसके प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। बृहस्पतिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी इसी मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। शुक्रवार को भी धरना जारी रहा।
जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों पर जुल्म की इंतिहा कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को शीघ्र मुआवजा नहीं मिला तो कांग्रेसी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। देर शाम तक कांग्रेसी धरनास्थल पर बैठे नजर आए।
विज्ञापन
इस मौके पर अनवर अनीस, जिला उपाध्यक्ष सोमेन्द्र यादव, प्रेमपाल सिंह, आकाश पाठक, विद्या देवी, यशोदा दिवाकर, नन्हें मियां, चन्द्रसेन, रामकिशोर आदि कांग्रेसी प्रमुखता से मौजूद रहे।