{"_id":"6136780a8ebc3ebde13690ed","slug":"political-badaun-news-bly4587641134","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गुप्ता बने भाजपा के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गुप्ता बने भाजपा के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दातागंज चेयरमैन रहे संघ की पृष्ठभूमि के राजीव कुमार गुप्ता को सोमवार देर रात भाजपा का नया जिलाध्यक्ष बना दिया गया। इस पद पर करीब पौने दो साल से उनके संबंधी अशोक भारती काबिज थे। भारती को लेकर कई बार आरोप प्रत्यारोप की राजनीति रही पर चुनाव से ऐन पहले उन्हें हटाकर राजीव गुप्ता को लाने की वजह पार्टी संगठन को ईमानदार और जुझारू छवि का नेतृत्व देना माना जा रहा है।
अशोक भारती को नवंबर 2019 में भाजपा की बदायूं इकाई का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उनसे पहले हरीश शाक्य इस पद पर थे। अशोक भारती के रहते जिले में भाजपा ने कई उप लब्धियां हासिल कीं। इस बीच कई बार उनके करीबियों पर दबंगई और भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो भारती पर भी अंगुलियां उठीं। हालांकि हाल फिलहाल कोई ऐसी वजह नहीं थी जो भारती को हटाने का निर्णय रातोंरात लिया गया। भारती की जगह नए चेहरे के रूप में जिन राजीव गुप्ता को लाया गया है वह भारती के सगे संबंधी हैं। भारती की बेटी सेनरा वैश्य उसहैत नगर पंचायत की चेयरमैन हैं जो राजीव के साले पूर्व चेयरमैन गौरव गुप्ता गोल्डी की पत्नी हैं।
राजीव मूल रूप से दातागंज के रहने वाले हैं। उनका परिवार संघ की पृष्ठभूमि से जुड़ा है। खुद राजीव छात्र जीवन से संघ के कार्यकर्ता हैं और संघ से लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक संगठन में उनकी मजबूत पकड़ है। वह वर्ष 2006 से 2017 तक दातागंज नगर पंचायत के चेयरमैन रहे हैं। इस दौरान उन्होंने छोटी सी नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाने और मॉडल के रूप में पेश करने का काम किया। दातागंज नगर में कूड़ा प्रबंधन और रात में पालिका के जेनरेटर से पथ प्रकाश की व्यवस्था बरेली मंडल में नया प्रयोग था जो उनकी उपलब्धि रही। उनकी छवि भी काफी साफ सुधरी है जिसका फायदा चुनाव में भाजपा को मिल सकता है।
विज्ञापन
विधायकी की दावेदारी पड़ेगी कमजोर
राजीव गुप्ता पहले दातागंज विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट के प्रबंल दावेदार थे। तब उन्हें ब्रज प्रांत की इकाई में मंत्री का पद देकर संतुष्ट करने का प्रयास किया गया। बावजूद वह पार्टी संगठन के लिए निष्ठा से काम करते रहे। अब वह सदर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार थे। मौजूदा विधायक व मंत्री महेश गुप्ता को यह बड़ी चुनौती जैसी स्थिति थी। माना जा रहा है कि राजीव गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से उनकी टिकट की दावेदारी कमजोर पड़ सकती है। जाहिर है कि जिले भर के टिकट तय कराने की स्थिति में वह अपने टिकट को लेकर मजबूत पैरवी नहीं कर सकेंगे। ऐसे में यह भी कयास लगाया जा रहा है कि राजीव को जिलाध्यक्ष बनाने के पीछे भी कोई और मंशा छिपी है।
राकेश मिश्रा अनावा बने भाजपा प्रभारी
शाहजहांपुर की पुवांया तहसील के गांव अनावा के निवासी राकेश मिश्रा अनावा को बदायूं का जिला प्रभारी बनाया गया है। अनावा काफी समय से भाजपा से जुड़े हैं। शाहजहांपुर में भाजपा के तेजतर्रार नेताओं में उनकी गिनती होती है। हाल ही में परशुराम चौक के लोकार्पण के वक्त भव्य कार्यक्रम करके भाजपा ने ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश की थी जिसके जवाब में सपा व अन्य संगठनों से जुड़े ब्राह्मणों ने भी कार्यक्रम किए। अनावा को बदायूं भाजपा का प्रभारी बनाने से पार्टी ने ब्राह्णणों को साधने का एक और प्रयास किया है।