फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police took the officer who caught taking bribe to bareilly

भ्रष्टाचार का मामला: रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारी को बरेली ले गई पुलिस, कोर्ट में पेश करेगी एंटी करप्शन

Tue, 18 Jul 2023 01:46 PM IST
budaun Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jul 2023 01:46 PM IST
सार

एंटी करप्शन की टीम ने सोमवार दोपहर सहसवान ब्लॉक में दहगवां ब्लॉक के एपीओ (सहायक कार्यक्रम अधिकारी) अनुपम शर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। उसके पास से पाउडर लगे 20 हजार रुपये बरामद हुए थे। 

विज्ञापन
Police took the officer who caught taking bribe to bareilly
आरोपी अधिकारी को पकड़कर ले जाती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सहसवान ब्लॉक में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए एपीओ (सहायक कार्यक्रम अधिकारी) अनुपम शर्मा को थाना उझानी पुलिस मंगलवार को बरेली ले गई। एंटी करप्शन टीम उसे वहीं से न्यायालय में पेश करेगी। एपीओ ने ग्राम प्रधान के पति से भुगतान कराने का नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत ली थी। 

विज्ञापन


दहगवां ब्लॉक में तैनात एपीओ अनुपम शर्मा सोमवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था। वह ग्राम पंचायत मालपुर ततेरा के प्रधान से उच्च प्राथमिक स्कूल की बाउंड्री बाल का भुगतान कराने के नाम पर 30 हजार रुपये मांग रहा था। जब उसने भुगतान नहीं कराया तो प्रधान के पति संतोष कुमार यादव ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दे दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Youtuber Earning: एक साल में कैसे कमाए 1.20 करोड़ रुपये ? यूट्यूबर तस्लीम ने आयकर टीम को दिया ये जबाव
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पाउडर लगे 20 हजार रुपये बरामद 

एंटी करप्शन टीम के प्लान के अनुसार सोमवार को संतोष कुमार ने एपीओ को कॉल किया। एपीओ ने उसे सहसवान ब्लॉक में बुला लिया। वहीं संतोष कुमार ने एपीओ को पाउडर लगे 20 हजार रुपये दिए। तभी एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से पाउडर लगे 20 हजार रुपये बरामद हुए।

 

एपीओ के खिलाफ उझानी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। सोमवार रात एंटी करप्शन टीम बरेली लौट गई। मंगलवार को उझानी पुलिस एपीओ को बरेली ले गई। वहीं उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा जाएगा। 

एपीओ ने मांगा था कमीशन 

प्रधान के पति ने बताया कि एपीओ ने कहा था कि अगर कमीशन नहीं दोगे तो 18 तारीख तक खाते में रुपये नहीं भेजे जाएंगे। जब तक उसका कमीशन नहीं मिलेगा, तब तक भुगतान नहीं होगा। बार-बार अनुरोध के बाद भी जब भुगतान नहीं किया तो उन्होंने ने 14 जुलाई को बरेली जाकर एंटी करप्शन के दफ्तर में शिकायत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed