फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police team attacked in Bisauli, inspector was beaten up by running

Budaun News: बिसौली में पुलिस टीम पर हमला, दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Thu, 27 Apr 2023 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police team attacked in Bisauli, inspector was beaten up by running
मेढ़ विवाद का निपटारा कराने कानूनगो के साथ गए थे पुलिसकर्मी
विज्ञापन

एक पक्ष हुआ हमलावर तो दरोगा ने खुद के बचाव में उठाया डंडा, इसके बाद की गई पुलिस की पिटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदपुरा में मेड़ विवाद निपटाने पहुंचे दरोगा और सिपाही पर दबंगों ने हमला बोल दिया। महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया तो पुरुषों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने भागकर खुद को बचाया। दोनों पुलिसकर्मी भागकर कोतवाली पहुंचे और कोतवाल को घटना की जानकारी दी। कानूनगो की तहरीर पर मां, बेटे समेत तीन नामजद और कई अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है।
गांव चंदपुरा निवासी महेंद्र पुत्र रामदीन ने कई बार आईजीआरएस पर शिकायत करते हुए मेड़ के विवाद को निपटाने की मांग की थी। मंगलवार को चकबंदी कानूनगो विजय सिंह ने मामले का निस्तारण कर दिया गया। बुधवार को दूसरे पक्ष की ओर से मेड़ तोड़ने की शिकायत आई तो हल्का दरोगा मोहम्मद अरशद व सिपाही संजय कानूनगो विजय सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में विवाद होने लगा तो दरोगा ने उन्हें समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसी दौरान दूसरे पक्ष की महिलाओं ने दरोगा के साथ मारपीट शुरू की तो दरोगा ने अपने बचाव के लिए उन पर डंडा चला दिया। इसके बाद महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया। बाद में महिलाओं और पुरुषों ने दरोगा और सिपाही की जमकर पिटाई की। दरोगा को काफी दूर तक दौड़ाकर पीटा गया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। बाद में कानूनगो की तहरीर पर पीतांबर पुत्र नन्हेंलाल, शकुंतला पत्नी पीतांबर, नन्हीं देवी को नामजद करते हुए कई अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस के सामने ही मेड़ तोड़ने का प्रयास किया। समझाने पर दरोगा पर हमला कर दिया। मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनगो की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
--------
कई बार विवाद निपटाने का हो चुका था प्रयास, बार-बार शिकायत से पुलिस थी परेशान
बदायूं। गांव चंदपुरा निवासी महेंद्र और दूसरे पक्ष के बीच में काफी समय से मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। महेंद्र ने पांच बार आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई तो हर बार राजस्व विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचते रहे। दोनों पक्षों के बीच विवाद निपटाने के कई प्रयास किए गए।
एक पक्ष शांत होता तो दूसरा पक्ष शिकायतें शुरू कर देता। पीतांबर भी कई बार शिकायतें कर चुका था। कभी आईजीआरएस पर शिकायत करते तो कभी संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच जाते थे। इस तरह से पुलिस कई बार मेड़ का विवाद निपटाने गई पर बात नहीं बनी। इससे पुलिस काफी परेशान हो चुकी थी।

मंगलवार को मेड़ विवाद निपटाया गया तो बुधवार को दूसरे पक्ष ने मेड़ तोड़ दी। इस शिकायत पर ही पुलिस गांव पहुंची थी। इसके बाद आरोपी पक्ष ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिसकर्मी जब कोतवाली पहुंचे तो उन्होंने कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला को घटना की जानकारी दी। बाद में कानूनगो को बुलाया गया तो वह तहरीर देने में आनाकानी करते रहे। कोतवाल ने राजस्व विभाग के अधिकारियों तक शिकायत करने को कहा, तब जाकर तहरीर दी गई। इसके बाद एफआईआर दर्ज हो सकी।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed