फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police searching for the person who gave warning of suicide

Budaun News: आत्मदाह की चेतावनी देने वाले को ढूंढ रही पुलिस

Fri, 31 Jan 2025 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 31 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Police searching for the person who gave warning of suicide
गायब रामबाबू कश्यप।
बदायूं। वजीरगंज में 14 किसानों की 96 बीघा जमीन सरकारी तालाब में चली गई। इन्हीं 14 में से एक किसान रामबाबू ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर दो फरवरी तक उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगा। इसके बाद से ही पुलिस रामबाबू को तलाश रही है।
विज्ञापन

वजीरगंज विकास क्षेत्र के गांव बगरैन में 14 किसानों की 96 बीघा जमीन सरकारी तालाब में चली गई। कई सालों से किसान अपनी जमीन व तालाब में हो रही मछली पालन में हक मांगते आ रहे हैं।
विज्ञापन

न्याय न मिलने पर बगरैन के रहने वाले किसान रामबाबू ने दो फरवरी को आत्मदाह करने की चेतावनी पुलिस व प्रशासन को दी थी। अब पुलिस रामबाबू की तलाश कर रही है, लेकिन वह दो दिन से गायब है।उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच हो जाए तो पूरा खेल सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच सीओ चकबंदी को दी गई है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई होगी। - राशि कृष्णा, एसडीएम, बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed